फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell has arrested Naxalite Ajit Rai for supplying firearms to Maoists

दिल्ली से 2 लाख का इनामी नक्सली अजीत राय गिरफ्तार, माओवादियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप

Sun, 11 Nov 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Nov 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Special Cell has arrested Naxalite Ajit Rai for supplying firearms to Maoists
नक्सली अजीत राय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले नक्सली को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी अजीत राय उर्फ अजीत रे (48) नक्सलियों (सीपीआई-माओवादी) को कारतूस सप्लाई करता था। उसके कई टॉप नक्सली कमांडरों से संबंध थे। वह उड़ीसा व महाराष्ट्र में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। वर्ष 1992 से कई नक्सली कमांडरों को कारतूस सप्लाई कर रहा था। आरोपी के कब्जे से इंसास व एसएलआर जैसे हथियारों के 45 कारतूस बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अजीत रे की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी पैसे के लिए नहीं, बल्कि नक्सलवाद को बढ़ावा देने के लिए कारतूस की सप्लाई करता था।  

विज्ञापन

डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने वाले आरा, बिहार निवासी रामकृष्ण सिंह को 407 कारतूस के साथ 12 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वह वर्ष 2015 से कारतूसों की सप्लाई कर रहा था। वह गढ़चिरौली में अपने संबंधों के जरिए नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करता था। रामकृष्ण सिंह से पूछताछ के बाद आरा, बिहार निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। रामकृष्ण ने ये भी बताया था कि वह गांव गोविंदपुर, थाना मुलछेरा जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र निवासी अजीत राय उर्फ अजीत रे को कारतूस की सप्लाई करता है। वह टॉप नक्सली कमांडरों को कारतूस सप्लाई करता है और वर्ष 1990 में महराष्ट्र, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल को जांच में पता लगा कि अजीत राय 26 वर्ष से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। वह चार बार गिरफ्तार भी हो चुका है। कोर्ट ने उसके गैर जमानती वारंट जारी कर रखे थे। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। एसीपी गोविंद शर्मा व सुभाष वत्स की देखरेख में अजय कुमार की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इस टीम को दस नवंबर को सूचना मिली थी कि अजीत राय गढ़चिरौली इलाके में मन्नेवर कॉलोनी ऑल पल्ली के पास भामरगढ़ रोड पर आएगा। इंस्पेक्टर अजय कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी अजीत राय को पकड़ लिया। इसके कब्जे से इंसास व एसएलआर जैसे हथियारों के प्रतिबंधित 45 कारतूस बरामद किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed