फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police special cell arrested two smugller with contraband drugs

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 करोड़ की पार्टी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 06:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Mar 2020 06:38 PM IST
सार

- आरोपी के कब्जे से 232 किलो ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम बरामद 
- एक आरोपी के पिता की इग्लैंड में दवाईयों की दुकान है 

विज्ञापन
delhi police special cell arrested two smugller with contraband drugs
पकड़े गए तस्कर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो मादक पदाथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 232 किलो पार्टी ड्रग्स बरामद की गई है। अंतराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक आरोपी के पिता की इंग्लैंड में दवाईयों की दुकान है। पिता इस दुकान की आड़ में ही इग्लैंड में पार्टी ड्रग्स बेचता था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर तिलकचंद बिष्ट व एसआई अशोक त्यागी को सूचना मिली थी कि पार्टी ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरोह दिल्ली में सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य भारत में विभिन्न हिस्सों से ड्रग्स खरीदता है। जांच में ये भी पता लगा कि पुनीत अरोड़ा ने ड्रग्स की बड़ी खेप खरीदी है। विनोद कुमार इस ड्रग्स को लेगा और पैकिंग कर बाहर निर्यात करेगा। 
विज्ञापन


एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर तिलक चंद बिष्ट और पवन कुमार की टीम ने मटियाला गांव के पास घेराबंदी कर उत्तम नगर निवासी विनोद कुमार(44) और सेक्टर-55, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी पुनीत अरोड़ा(42) को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 76 किलो ड्रग्स बरामद की गई। इसके अलावा 32.8 किलो ट्रामाडोल कैप्सूल और 123.3 ट्रामाडोल टेबलेट बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीत अरोड़ा ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता प्रवीण अरोड़ा उर्फ नरेश दुआ की बमघम, यूके में आयुर्वेदिक दवाईयों की दुकान है। इस दुकान की आड़ में उसके पिता ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम आदि ड्रग्स की गोलियां व कैप्सूल बेचता था। उसका पिता पब व नाइट क्लब में भी सप्लाई करता था। उसके पिता उसे ये ड्रग्स सप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित करता था। 


ड्रग्स को पंतजलि प्रोडक्स के साथ इग्लैंड भेजा जाता है। उसके पिता ने बताया कि वह चार-पांच वर्ष से विनोद कुमार को जानता है। वह कोरियर कंपनी के रूप में काम करता था। फर्रखानगर, गुरुग्राम निवासी विनोद कुमार महिपालपुर में कोरियर ब्वॉय के रूप में काम करता था। इस दौरान उसे कस्टम क्लीयरेंस की जानकारी हो गई। साथ ही कस्टम एजेंट से जान-पहचान हो गई। बाद में ये पुनीत अरोड़ा के संपर्क में आया। वह पंतजलि प्रोडक्स के साथ ड्रग्स को पैक कर प्रवीण अरोड़ा को भेजता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed