फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police special cell arrested two drug smuggler with 50 kg heroin in delhi

दिल्ली पुलिस ने 600 करोड़ के बाद अब 200 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2019 10:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police special cell arrested two drug smuggler with 50 kg heroin in delhi
पुलिस ने पकड़े तस्कर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 200 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनीपत स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में दबिश देकर 50 किलो हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन


आरोपी ड्राई फ्रूट (किसमिस) के डिब्बों के गत्ते में हेरोइन को छिपाकर भारत लाए थे। स्पेशल सेल ने दो दिन पहले ही जामिया नगर में 600 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी और दो अफगानी नागरिक समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इस बार भी हेरोइन को भारत लाने का तरीका अलग है। हेरोइन भारत-पाकिस्तान के अटारी-बाघा बॉर्डर से भारत आई थी। स्पेशल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील राजैन, रविन्द्र जोशी व विनोद बडोड़ा ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जामिया नगर से 150 किलो हेरोइन बरामद की थी और दो अफगानी समेत पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी रहमत गुल से पूछताछ के बाद कोंडली, सोनीपत स्थित कोल्ड स्टोरेज में सोमवार रात को दबिश दी 

यहां मौजूद दो अफगानी नागरिक मो. अकबर(45) और नेडा मोहम्मद (38) को गिरफ्तार कर लिया। यहां पर किसमिस के कुल 600 कॉटॅून थे। इनमें से 102 कॉर्टून ऐसे थे जिन पर 105 लिखा हुआ था। 105 लिखने के कारण ये अन्य कॉर्टून से अलग थे। 

क्रिसमिस के ये कॉर्टून अटारी-बाघा चेक पोस्ट से मार्च, 2019 में सोनीपत आया था। किसमिस के ये कॉर्टून दक्षिणी अफगानिस्तान के एक शहर से लोड किए गए थे। 

ये कॉर्टून अफगानिस्तान की एक कंपनी से भारत की एक फर्म को भेजे गए थे। इन कॉर्टून में हेरोइन को डिब्बे के चारों तरफ गत्तों के बीच में छिपाकर रखा गया था। गत्तों को काटकर निकाला गया तो उनके बीच में हेरोइन के पाउच थे। 

102 कॉर्टून से हेरोइन के 204 पाउच बरामद किए गए। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरीके से पहली बार अफगानी हेरोइन को भारत लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed