फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police special cell arrested two arms supplier with 67 pistols and weapons

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी, 67 पिस्तौल के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2020 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
delhi police special cell arrested two arms supplier with 67 pistols and weapons
दिल्ली में धरे हथियार तस्कर - फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो हथियार तस्करों को 67 पिस्तौल और भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में इस्तेमाल लिए लाया गया अवैध हथियारों की खेप पहले भी हुई थी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार लेकर आए तस्कर यूपी के बड़ौत निवासी अनिल (32) को दबोचा है। वह दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करता था। उसके कब्जे से 12 पिस्टल व 25 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह खेप वह बड़ौत से ही लेकर आया था।

अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त बीके सिंह के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के एएसआई संजय ने एक सूचना के बाद एसआई वीरेंद्र त्यागी के साथ मिलकर सुल्तानपुरी बस टर्मिनल के जलेबी चौक से अनिल को पकड़ा। उसके पास .315 बोर की 10, 7.65 बोर की एक और .22 बोर की एक पिस्टल बरामद की गई।


 बड़ौत में चाय की दुकान चलाने वाले अनिल की मुलाकात चार साल पहले शातिर बदमाश सरफराज गंजा से हुई। दोनों ने वर्ष 2015 में बड़ौत में एक डॉक्टर को लूटा। इसमें दोनों दो वर्ष जेल में रहे। जेल में इनका संपर्क अवैध हथियार तस्करों से हो गया। अनिल वर्ष 2017 में जेल से निकला तो बागपत में त्रिलोक शर्मा और हापुड़ में नाजिम से मिला। 

नाजिम व त्रिलोक शर्मा दोनों अवैध हथियार सप्लाई करते थे। अनिल इनसे दो वर्ष से अवैध हथियार लेकर दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों को सप्लाई कर रहा था। मंगोलपुरी में अनिल किसी भइयाजी को जानता है। इसे वह एक वर्ष में छह हथियार दे चुका है। अनिल के खिलाफ बड़ौत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

अवैध हथियारों के लिए भी थे कोर्ड वर्ड
तस्करों ने आपस में बातचीत के लिए कोड वर्ड बना रखे थे। वे .315 बोर की पिस्टल को कऊआ, .22 बोर की पिस्टल को चिड़ी, 7.65 बोर की पिस्टल को सामान और कारतूस को दाना कहते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed