{"_id":"6a18a2212690fd546c03cc9c","slug":"delhi-police-si-working-for-gangster-lawrence-bishnoi-suspended-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corrupt Connections: दिल्ली पुलिस के दामन पर फिर दाग, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहा था SI; निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corrupt Connections: दिल्ली पुलिस के दामन पर फिर दाग, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहा था SI; निलंबित
Fri, 29 May 2026 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 May 2026 03:02 AM IST
सार
अब पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त के पीए (निजी सहायक) रहे प्रदीप कुमार रांगी ने दिल्ली पुलिस को शर्मसार किया है। रांगी पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की ओर से पांच करोड़ की मांगी गई रंगदारी के मामले को दो करोड़ में सैटल कराने का गंभीर आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के दामन पर दाग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त के पीए (निजी सहायक) रहे प्रदीप कुमार रांगी ने दिल्ली पुलिस को शर्मसार किया है। रांगी पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की ओर से पांच करोड़ की मांगी गई रंगदारी के मामले को दो करोड़ में सैटल कराने का गंभीर आरोप है। फिलहाल एसआई की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद एसआई प्रदीप को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियाें के अनुसार एसआई प्रदीप कुमार पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त डीएस भास्कर के पीए रहे हैं। वह उस समय से उनके साथ है जब वह एसीपी, सुल्तानपुरी थे। प्रदीप की तैनाती से दिल्ली पुलिस के बाहरी-उत्तरी जिले में है, मगर एसआई को पुलिस उपायुक्त के साथ अटैच कर पश्चिमी जिले में भेजा हुआ था।
विज्ञापन
हरियाणा की बहागुर गढ़ थाना पुलिस से मिली सूचना के अनुसार एक्वालाइट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व पंजाबी बाग निवासी देवेंद्र कुमार से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर पीड़ित और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित को यह धमकी 16 अप्रैल को हरियाणा के कसार गांव में स्थित उनकी फैक्ट्री में ''+44'' कोड वाले एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिली थी।
विज्ञापन
आरोप है कि एसआई प्रदीप ने इस रंगदारी को दो करोड़ रुपये में सैटल करा दिया था। दो करोड़ रुपये की रंगदारी दे दी गई। मामला कुछ समय के लिए ठंडा हो गया। आरोप है कि इस कारोबारी से लारेंस बिश्नाई गिरोह के ओर से फिर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांग ली। इसके बाद कारोबारी ने हरियाणा की बहारदुरगढ़ के सेक्टर-6 थाना पुलिस को शिकायत दे दी। बताया जा रहा है कि दो करोड़ की रंगदारी रणदीप के गुर्गे ने ली थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस कई आरोपियों को गिरफ़्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त स्तर के सूत्रों ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने एसआई प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी
एसआई प्रदीप ने इस मामले में अपनी संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद झज्जर की अतिरिक्त सत्र न्यायधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने उसकी याचिका को छह मई को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।
दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने एसआई की गिरफ्तारी को लेकर सूचित कर दिया है। बाहरी-उत्तरी के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसआई प्रदीप को निलंबित कर दिया गया है। उनकी तैनाती उनके जिले में थी। इस कारण बाहरी-उत्तरी जिले ने एसआई के खिलाफ कार्रवाई की है।