{"_id":"5f3f197d8ebc3e3cd51888cc","slug":"delhi-police-si-line-hazir-due-to-fine-a-challan-over-not-wearing-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न पहनने पर एसलआई ने किया केंद्रीय कर्मचारी का चालान, हुआ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहनने पर एसलआई ने किया केंद्रीय कर्मचारी का चालान, हुआ लाइन हाजिर
Fri, 21 Aug 2020 06:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Checking
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस कोरोना महामारी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा मास्क पहने उस पर जोर दे रही है और जो लोग मास्क नहीं पहन रहे है उनके चालान भी कर रही है। मगर दिल्ली पुलिस के एक पीएसआई को मास्क नहीं पहनने पर चालान करना भारी पड़ गया। चालान करने पर पीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीएसआई को लाइन हाजिर करने का मुद्दा पूर्वी दिल्ली समेत दिल्ली पुलिस में अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएसआई अमित कुमार गाजीपुर थाने में तैनात है। पीएसआई अन्य पुलिसकर्मियों के साथ 15 अगस्त को एनएच-24 पर कोरोना महामारी को लेकर चालान कर रहा था। तभी गाजियाबाद निवासी ध्रुव अपनी कार से वहां पहुंचा। ध्रुव ने मास्क नहीं पहना हुआ था। पीएसआई अमित कुमार ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
ध्रुव एक केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत है। आरोप है कि ध्रुव ने किसी सीनियर अधिकारी से जिले के अधिकारियों को फोन करवा दिया। जिले के पुलिस अधिकारी जब तक पीएसआई अमित के पास फोन करते तब तक अमित चालान काट चुका था। इसके बाद अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पीएसआई अमित कुमार अभी तक लाइन हाजिर चल रहा है।
विज्ञापन