{"_id":"6871b31a6317b9d0e80c2d55","slug":"delhi-police-si-hit-by-car-dies-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे दिल्ली पुलिस के एसआई को कार ने मारी टक्कर, मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे दिल्ली पुलिस के एसआई को कार ने मारी टक्कर, मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार
Sat, 12 Jul 2025 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:29 AM IST
सार
पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी कार चालक सरिता विहार निवासी विष्णु यादव (37) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली स्थित नेशनल हाईवे-9 पर बाइक से गश्त कर रहे दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान एसआई यशपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। घायल एसआई को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी कार चालक सरिता विहार निवासी विष्णु यादव (37) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि एसआई यशपाल पांडव नगर थाने में तैनात थे। शुक्रवार दोपहर वह सरकारी बाइक पर हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
एनएच-9 पर गश्त करते हुए वह दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से बेकाबू एक टैक्सी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने उनके शव को एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यशपाल परिवार के साथ राजनगर एक्सटेंशन में रहते थे। परिवार में पत्नी एक बच्चा और परिवार के अन्य सदस्य हैं। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।