फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police seized Rs 3 crore which came to Delhi for Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली आया पैसा: पुलिस ने तीन करोड़ का हवाला लेनदेन पकड़ा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2024 08:07 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Mar 2024 08:07 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि यह रकम गुरुग्राम, हरियाणा से आई थी और दिल्ली के शाहदरा इलाके में ले जाया जा रही थी। दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच के बाद इसे हवाला की रकम बता रही है। पुलिस ने रकम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi Police seized Rs 3 crore which came to Delhi for Lok Sabha elections
Demo pic

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही दिल्ली पुलिस को पहली बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली कैंट थाने की सुब्रोतो पार्क चौकी पुलिस ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली लाई गई तीन करोड़ की भारी भरकम रकम जब्त की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह रकम गुरुग्राम, हरियाणा से आई थी और दिल्ली के शाहदरा इलाके में ले जाया जा रही थी। दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच के बाद इसे हवाला की रकम बता रही है। पुलिस ने रकम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने मौके पर  पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही सीनियर अधिकारियों ने अवैध शराब की तस्करी और हवाला रकम को पकड़ने के सख्त आदेश दिए थे। इन आदेशों के तहत सुब्रोतो पार्क चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक तंवर की देखरेख में हवलदार ओमवीर, हंसराज और सिपाही राजेश की विशेष टीम बनाई गई। इस टीम को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम से दो स्कूटी पर हवाला की रकम एनएच- 48 से लाई जा रही है और इस रकम को दिल्ली के शाहदरा इलाके में ले जाया जाएगा। 

सूचना के तुरंत बाद एसआई दीपक तंवर की देखरेख में बनी पुलिस टीम ने झरेरा एनएच 48 के पास पीकेट लगाकर चेकिंग शुरू की। करीबन 100 से ज्यादा दो पहिया वाहनों को रोकने के बाद गुरुग्राम की तरफ से आ रही दो स्कूटी को रोका गया। इन स्कूटी पर दो बड़े बैग रखे हुए थे। स्कूटी चालकों से जब बैग में रखी तीन करोड़ रकम के बारे में पूछा गया औऱ जरूरी कागजात मांगे गए तो वह संतुष्टि पूर्ण जवाब दे पाए। उसके बाद पुलिस ने रकम को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इनकी पहचान शाहदरा निवासी मोहम्मद सोमीन (26), जीशान (27), दानिश (22) और संतोष (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हवाला की यह तीन करोड़ की रकम शाहदरा के स्क्रैप डीलर मोहम्मद वकील मालिक की है। पुलिस की सूचना के बाद आयकर विभाग के सहायक निदेशक ऋषि देव वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे और नोटों की गिनती शुरू कर दी थी।

इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग के आदेश दे दिए गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारी दबी जवान में कह रहे हैं कि लोकसभा चुनावों  के लिए यह रकम दिल्ली लाई जा रही थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed