फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police seized mescaline drugs worth Rs 15 crore

Delhi: 15 करोड़ रुपये की मेस्कलाइन ड्रग्स पकड़ी, पुलिस ने नाइजीरियाई युवती को किया गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 07:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Aug 2024 07:40 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मानें तो मेस्कलाइन ड्रग्स दिल्ली में पहली बार पकड़ी गई है। यह रूस के अलावा दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू और इक्वाडोर में सैन पेड्रो कैक्टस से बनाई जाती है।

विज्ञापन
Delhi Police seized mescaline drugs worth Rs 15 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने संयुक्त अभियान में ड्रग्स तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाइजीरियाई युवती फेथ राचेल को महरौली से गिरफ्तार कर 3.8 किलो मेस्कलाइन ड्रग्स बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ से ज्यादा बताई रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मानें तो मेस्कलाइन ड्रग्स दिल्ली में पहली बार पकड़ी गई है। यह रूस के अलावा दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू और इक्वाडोर में सैन पेड्रो कैक्टस से बनाई जाती है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि बरामद साइकोट्रोपिक पदार्थ मेस्कलाइन विदेश से तस्करी कर लाया गया था और इसे दिल्ली में सप्लाई किया जाना था। इसे टॉफियों और मछली के भोजन की पैकिंग में लाया गया था। मेस्कलाइन को पार्टी ड्रग्स के रूप में जाना जाता है। इसमें एलएसडी और साइलोसाइबिन (मैजिक मशरूम) के समान ही मतिभ्रम पैदा करने वाले प्रभाव होते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सेल की ट्रांस यमुना रेंज में तैनात एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट की करीबी निगरानी में इंस्पेक्टर राहुल कुमार और विनीत कुमार तेवतिया की टीम ने ड्रग्स तस्करी के गिरोह का 14 अगस्त को पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल वीजा पर भारत आई थी फेथ राचेल
नाइजीरिया के लागोस की रहने वाली महिला फेथ राचेल अगस्त 2022 में मेडिकल वीजा पर भारत आई थी। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह वापस नहीं लौटी। वह एक नाइजीरियाई नागरिक के संपर्क में आई और नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। जनवरी 2024 में उक्त नाइजीरियाई नागरिक अपने देश लौट गया। इसके बाद फेथ राचेल नारकोटिक्स ड्रग्स कार्टेल का हिस्सा बन गई और नाइजीरिया में रहने वाले उक्त व्यक्ति की मदद से नशीले पदार्थ की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती थी।


पहली बार भारत लाई गई मेस्कलाइन
मेस्कलाइन ड्रग्स को पहली बार भारत लाया गया है। यह प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला साइकेडेलिक है। मेस्कलाइन पाउडर, टैबलेट, कैप्सूल या तरल रूप में हो सकता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अप्रैल 2024 के पहले सप्ताह में पता चला था कि एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट दिल्ली और एनसीआर में नशीले पदार्थों की आपूर्ति में लिप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed