{"_id":"63d7b36eb81c7a6a9c2fcc3f","slug":"delhi-police-saved-the-life-of-a-young-man-by-reaching-in-time-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फांसी पर लटक चुका था युवक, समय रहते पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फांसी पर लटक चुका था युवक, समय रहते पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने बचाई जान
Mon, 30 Jan 2023 05:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:39 PM IST
सार
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 28 जनवरी की रात को पुलिय नियंत्रण कक्ष को एक युवक के फांसी लगाने की खबर मिली। महिला ने कॉल पर बताया कि उसका पति फांसी लगा रहा है। फौरन इसे गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फंदा लगा लिया। पत्नी ने देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दे दी। फिर क्या था कॉल को तुरंत फ्लैश कर दिया गया। पास में मौजूद सदर बाजार थाने का स्टाफ चंद ही मिनटों में वहां पहुंच गया। तुरंत युवक को फंदे से उतारकर नजदीकी बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
समय पर अस्पताल ले जाने पर उसकी जान बच गई। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत स्थिर है। परिजन पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे। सदर बाजार थाना पुलिस युवक के परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 28 जनवरी की रात को पुलिय नियंत्रण कक्ष को एक युवक के फांसी लगाने की खबर मिली। महिला ने कॉल पर बताया कि उसका पति फांसी लगा रहा है। फौरन इसे गंभीरता से लिया गया। खुद थाना प्रभारी कन्हैया लाल यादव ने नजदीकी स्टाफ को मौके पर पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन
एसआई रामचंद्र नेहरा, एएसआई जोगिंद्र, हवलदार राजकमल और पीसीआर पर तैनात हवलदार राकेश और योगेश सराय जाट, सदर बाजार के मकान पर पहुंचे। 30 वर्षीय युवक ने तुरंत ही फांसी लगाई थी। उसे फंदे से उतारकर फौरन अस्पताल भेजा गया। युवक अचेत हो चुका था। तुरंत इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
डॉक्टरों का कहना था कि समय पर अस्पताल लाने से उसकी जान बची। युवक की पत्नी ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार है और नशे का भी आदी है। नशे की हालत में उसने खुद की जान देने का प्रयास किया। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।