{"_id":"5db715ba8ebc3e93ad106d60","slug":"delhi-police-registers-371-cases-for-burning-and-selling-non-green-firecrackers-210-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मोड में दिल्ली पुलिस, नॉन ग्रीन पटाखे जलाने और बेचने पर 371 मामले दर्ज, 210 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मोड में दिल्ली पुलिस, नॉन ग्रीन पटाखे जलाने और बेचने पर 371 मामले दर्ज, 210 गिरफ्तार
Mon, 28 Oct 2019 09:52 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉन ग्रीन पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध के बाद इस बार दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में दिखाई पड़ी। दिवाली की रात को दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पटाखे बेचने और जलाने के आरोप में कुल 371 एफआईआर दर्ज कर 210 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इन लोगों से भारी मात्रा में नॉन ग्रीन पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 3764 किलोग्राम नॉन ग्रीन पटाखे बरामद किए। सबसे अधिक पश्चिम जिले में 56 मामले दर्ज किए गए। वहीं उत्तर-पूर्वी जिले में भी लोग नियम तोड़ने से बाज नही आए।
यहां भी पुलिस ने एक ही रात में 54 मामले दर्ज किए। बाहरी-उत्तरी व नई दिल्ली जिले को छोड़कर पुलिस ने लगभग सभी जिलों में एफआईआर दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि वर्ष 2018 में दिवाली से पूर्व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली-एनसीआर में नॉन ग्रीन पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद नॉन ग्रीन पटाखों को बेचना और उन्हें जलाना अपराध की श्रेणी में आ गया था।

इसी कड़ी में पुलिस ने इस साल पिछले कुछ दिनों में 433 मामले दर्ज कर कुल 261 लोगों को सरकारी आदेश का उल्लंघन और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
इन लोगों से पुलिस ने कुल 9758 किलोग्राम नॉन ग्रीन पटाखे, 54 हजार पटाखों के पैकेट और अन्य पटाखे बरामद किए। दिल्ली पुलिस ने दीपावली वाली रात को बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 371 मामले दर्ज कर एक ही रात में 210 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों की मानें तो पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई थी।
जिला मामले दर्ज गिरफ्तार पटाखे बरामद
पूर्वी जिला 19 - -
उत्तर-पूर्वी जिला 54 52 1321.900 कि.ग्रा
मध्य जिला 17 15 41.800
उत्तरी जिला 15 13 118.900
उत्तर-पश्चिम 22 15 16.200
दक्षिण जिला 21 22 164.650
द्वारका 75 9 38
पश्चिम जिला 56 30 118
बाहरी जिला 13 7 702.25
रोहिणी जिला 23 21 728
शाहदरा जिला 34 8 40
दक्षिण पूर्व जिला 18 13 174.85
दक्षिण पश्चिम जिला 4 5 298.20
---------------------------------------------------------------
कुल 371 210 3764.75

- अब तक दर्ज कुल मामले :-433
- अब तक कुल गिरफ्तार लोग :-261
- अब तक बरामद पटाखे : 9758.04 कि.ग्रा