फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police recovered 83 kg heroin & arrested ten people

दिल्ली : 332 करोड़ रुपए की 83 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 10 लोग गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 08:59 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 15 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police recovered 83 kg heroin & arrested ten people
83 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए लोग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की एक महिला समेत 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन अफगान व एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। इनके कब्जे से 83 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 334 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन अफगानिस्तान व म्यांमार से मंगाई जाती थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि एसीपी अत्तर सिंह व इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों बिहार निवासी धानजी गुप्ता और धीरज कुमार को इंद्रप्रस्थ पार्क, सराय काले खां से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 21 किलो हेरोइन बरामद की गई। इन्होंने बताया कि हेरोइन की खेप असम निवासी महिला शामूता बानू ने दी है। वह शामूता के कहने पर ही खेप दिल्ली में सप्लाई करने आए थे।

विज्ञापन
 

इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने असम में दबिश देकर शामूता बानू को गिरफ्तार कर लिया। इसके घर से 23.5 किलो हेरोइन बरामद की गई। शामूता गिरोह की सरगना है। शामूता के पास म्यांमार से मणिपुर होकर हेरोइन की खेप आती थी। शामूता ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय गिरोह की एक कड़ी है। 


वहीं, एसीपी ललित मोहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले विदेशियों के गिरोह का पर्दाफाश कर तीन अफगान नागरिक ईहसानुल्लाह, मो. आमिन, अब्दुल रज्जाक और नाइजीरियाई नागरिक नांडोजाई इम्मानुअल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है।


वहीं, एसीपी मनोज दीक्षित की टीम ने बरेली, यूपी के मामू गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों मणिपुर निवासी मो. सिकंदर और मो. उमर को गिरफ्तार किया है। टीम ने बरेली के ही एक अन्य गिरोह का पर्दाफाश कर दिल्ली निवासी अंकुश, अमित और मुकेश को गिरफ्तार किया है। इन दोनों गिरोह से 36 किलो हेरोइन बरामद की गई है। ये गिरोह म्यांमार, अफगानिस्तान व मिडिल ईस्ट देशों से हेरोइन मंगाते था, जोकि अमेरिका समेत अन्य देशों में भेजी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed