Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल के घर से निकली पुलिस की टीम, केजरीवाल के पीए बिभव पर बदसलूकी का है आरोप
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ भाजपा लगातार इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है। वहीं अब इस मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम स्वाति मालीवाल के घर पहुंची थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में उनका बयान लेने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दिल्ली में स्वाति मालिवाल के आवास पर पहुंचे। करीब चार घंटे बाद अधिकारी यहां से रवाना हुए। उधर, बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने समन जारी किया है। आयोग ने बिभव को कल सुबह 11 बजे पेश होने के लिए बुलाया है।। बिभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का आरोप लगा है।
#WATCH | Additional CP of Special Cell of Delhi Police and Additional DCP North arrive at the residence of AAP MP Swati Mailwal in Delhi.
विज्ञापन
She was assaulted by Bibhav Kumar, former PS of CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/sF62uCodB0 — ANI (@ANI) May 16, 2024
केजरीवाल के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखे बिभव
वहीं, स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोपों में घिरे निजी सहायक बिभव कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिखाई दिए। लखनऊ एयरपोर्ट से बुधवार की रात एक तस्वीर सामने आई, इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल के साथ उनके निजी सहायक बिभव कुमार भी दिखाई दिए। बिभव कुमार की अरविंद केजरीवाल के साथ यह तस्वीर ऐसे समय आई है, जब दो दिन पहले ही आप नेता संजय सिंह ने स्वीकार किया था कि स्वाति मालीवाल के साथ बिभव ने बदसलूकी की थी। उन पर अरविंद केजरीवाल कार्रवाई करेंगे।
आरोप है कि सीएम केजरीवाल के निजी सहायक ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की थी। मामले में शुरुआत में चुप्पी साधने के बाद आप ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम ने घटना का उचित संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा था कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।