फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police raids on terrorists spotter

गिरफ्तार आतंकियों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

Sat, 23 Jan 2016 03:24 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police raids on terrorists spotter

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने शुक्रवार को उत्तराखंड में कई जगह छापेमारी की। दिल्ली पुलिस की टीम गिरफ्तार दो आतंकियों मोहम्मद मेहराज और अजीमुद्दीन को उत्तराखंड साथ लेकर गई थी।

विज्ञापन


इन आतंकियों की निशानदेही पर विस्फोटक, नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस बरामद सामान व आतंकियों को लेकर देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम दोनों आतंकियों को बरामदगी के लिए शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के लिए रवाना हुई थी।

ज्यादातर बरामदगी मेराज की निशानदेही पर की गई है

Delhi Police raids on terrorists spotter

उनकी निशानदेही पर बारूद, विस्फोटक और करीब 43 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह सब अल्मोड़ा से बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि ये रकम वही हो सकती है जो सीरिया से भेजी गई थी।


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर बरामदगी मेराज की निशानदेही पर की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस काफी विस्फोटक इनके कब्जे से पहले भी बरामद कर चुकी है।

मॉड्यूल के अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की जा रही है जिसमें कई राज्यों की पुलिस की सहायता ली जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी अधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ भी बोलने से दिनभर बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed