{"_id":"5eb241aa8ebc3e9097269acd","slug":"delhi-police-questions-nizamuddin-markaz-chief-maulana-saad-son-for-two-hours-about-20-missing-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना साद के बेटे से की दो घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना साद के बेटे से की दो घंटे तक पूछताछ
Wed, 06 May 2020 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 May 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज के बाहर ड्यूटी पर सीआरपीएफ के जवान (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद के बेटे से मंगलवार को दो घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उससे उन 20 लोगों के बारे में पूछताछ की जो मकरज में काम करते थे और तब्लीगी जमात के आयोजन के दौरान जितने अतिथि आए थे उनका ख्याल रखते थे। ये लोग उस दिन से गायब हैं जब से पुलिस ने मरकज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को इन लोगों के बारे में ट्रैवल एजेंट से पता चला। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों के फोन रिकॉर्ड और ईमेल के जरिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मौलाना साद के बेटे को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए इसलिए बुलाया था क्योंकि वह भी जमात के कामकाज से जुड़ा हुआ है। अपराध शाखा ने उससे जमात मुख्यालय व अन्य दफ्तरों में होने वाली गतिविधियों के बारे में पूछा।
विज्ञापन
अपराध शाखा ने साद के बेटे से कहा कि वह अपने पिता का दोबारा सरकारी अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराए। बता दें कि मौलाना साद पर आरोप है कि दिल्ली में धार्मिक आयोजनों पर रोक के बावजूद हजारों लोगों को मरकज में इकट्ठा किया और तब्लीगी जमात का आयोजन किया। यहां कई कोरोना संक्रमित देशों से लोग आए और फिर वो लोग पूरे देश में फैल गए जिससे देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ।
विज्ञापन