फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police pcr helping people in lockdown

लॉकडाउन में अधिकतर लोग मांग रहे हैं पीसीआर कर्मियों से मदद, 1199 लोगों को पहुंचाया अस्पताल, इनमें 354 गर्भवती महिलाएं

Sun, 12 Apr 2020 10:23 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Apr 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
delhi police pcr helping people in lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी में फंसे लोगों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आ रहे हैं। प्राइवेट कैब व अन्य ट्रांसपोर्ट के साधन बंद होने के कारण आम लोग पीसीआर वैन कर्मचारियों से मदद मांग रहे हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीसीआर कर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान कॉल मिलने पर करीब 1199 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें 354 गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


पीसीआर यूनिट के पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पीसीआर वैन पर तैनात जवानों ने करीब 845 लोगों को अलग-अलग अस्पताल पहुंचाया। इनमें बड़ी संख्या में घायलों के अलावा बीमार लोग भी शामिल थे। बीमार लोगों में दो लोगों को हार्ट अटैक हुआ था। समय पर अस्पताल पहुंचकर उनकी जान बच सकी। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने 354 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर उनकी और नवजात की जान बचाई। गर्भवती महिलाओं में एक फिनलैंड की महिला भी शामिल थी।

विज्ञापन

इन जिलों से गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल...

  • दक्षिण-पूर्व-75
  • दक्षिण-52
  • बाहरी-46
  • पूर्वी दिल्ली-32
  • द्वारका-31
  • बाहरी-उत्तरी-28
  • पश्चिम-20
  • उत्तरी-16
  • उत्तर-पूर्वी-15
  • उत्तर-पश्चिम-15
  • दक्षिण-पश्चिम-9
  • शाहदरा-7
  • मध्य दिल्ली-4
  • रोहिणी-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed