फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police on alert after banned outfit Sikhs for Justice chief threatens to attack Parliament

Delhi: खालिस्तानी आतंकी पन्नूं ने दी संसद पर हमले की धमकी, दिल्ली पुलिस अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा

Wed, 06 Dec 2023 11:25 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखने वाले पन्नूं ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु के साथ वाला एक पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर पर लिखा है- 'दिल्ली बनेगा पाकिस्तान'।

विज्ञापन
Delhi Police on alert after banned outfit Sikhs for Justice chief threatens to attack Parliament
gurpatwant singh pannu - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली में जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत सभी को इलाकों में गश्त करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी कर धमकी दी है। वीडियो में कहा गया है कि संसद हमले की बरसी पर 13 दिसंबर को संसद पर हमला किया जाएगा। धमकी के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संसद के आसपास सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जब संसद चल रही हो तो पुलिस हमेशा सतर्क रहती है, बावजूद हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उसे मारने की कोशिश की। वह इसका जवाब 13 दिसंबर को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी धमकी दे चुका है पन्नूं
इससे पहले भी खालिस्तानी आतंकी पन्नू गीदड़ भभकी दे चुका है। उसने सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा न करने के लिए कहा था। उसने कहा था कि अगर एयर इंडिया से यात्रा करेंगे  तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी। पन्नूं ने आगे दावा किया था कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed