फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police new initiative now patrolling in Delhi parks so that people roam around without any fear

नई पहल: दिल्ली के पार्कों पर अब पुलिस का पहरा, बिना डरे करें सैर, ये होंगे खास इंतजाम

Tue, 15 Mar 2022 09:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली 
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 15 Mar 2022 09:25 AM IST
सार

डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि उनके इलाके में स्थित कुछ पार्कों में आपराधिक वारदातें हुई हैं। इसे देखते हुए पार्कों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पार्कों की सुरक्षा का ऑडिट करवाया जा रहा है कि पार्कों में गेट हैं या नहीं। किन पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi police new initiative now patrolling in Delhi parks so that people roam around without any fear
दिल्ली के पार्कों में अब बिना डर के करें सैर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप सुबह व शाम के समय पार्कों में सैर करने जा रहे हैं तो बेहिचक जाएं। अब दिल्ली के पार्कों पर पुलिस का पहरा रहेगा। इसकी शुरुआत दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने की है। जो जिले में स्थित पार्कों का सिक्योरिटी ऑडिट करा रही है। साथ में सुबह व शाम के समय पुलिसकर्मी अब पार्कों में गश्त करेंगे। पार्कों में हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए ये फैसला किया गया है।

विज्ञापन


पार्कों में आए दिन अपराध व लूटपाट की घटनाएं होती हैं। शरारती तत्व पार्कों बैठ कर शराब पीते हैं और फिर पार्क में सैर करने आई महिलाओं व युवतियों के साथ बदतमीजी करते हैं। कई पार्क तो नशे के अड्डे बनते जा रहे हैं। इसे देखते हुए दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय की ओर से जिले के सभी थानाध्याक्षों को आदेश दिए गए हैं कि वह उनके थाना इलाके में स्थित पार्कों की सिक्योरिटी ऑडिट करें। ये देखें कि पार्क में कितने गेट हैं।
विज्ञापन


पार्क में लाइट है या नहीं। पार्क में कहां-कहां अंधेरा रहता है। लाइटें कितनी टूटी हुई हैं। पार्क में किस तरह के लोग आते हैं और पार्क की दीवार कहां से टूटी हुई है। डीसीपी ने कहा कि अगर पार्क में लाइट नहीं है या फिर गेट नहीं है तो उसके लिए संबंधित नगर निगम या फिर पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। सब-डिवीजन एसीपी व थानाध्यक्ष पार्कों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि उनके इलाके में स्थित कुछ पार्कों में आपराधिक वारदातें हुई हैं। इसे देखते हुए पार्कों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पार्कों की सुरक्षा का ऑडिट करवाया जा रहा है कि पार्कों में गेट हैं या नहीं। किन पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर नहीं लगे हैं तो सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। संबंधित आरडब्ल्यूए के साथ बैठकर कर ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि रात आठ बजे के बाद पार्कों के गेट पर ताला लगा दिया जाए। 

पुलिसकर्मी सुबह व शाम के समय पार्कों में गश्त करेंगे-

डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सुबह सात से 11 बजे तक व शाम को पांच बजे से रात आठ बजे तक पार्को में गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्कों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों की सहायता ली जा रही है। पार्कों में गेट व सीसीटीवी लगवाने के लिए संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखा जा रहा है।

पार्कों में सुबह व शाम के समय गश्त की जाती है-
नई दिल्ली जिला डीसीपी अमरुथा गूगूलोथ ने बताया कि नई दिल्ली जिले में स्थित पार्कों में सुरक्षा की जाती है। पुलिसकर्मी सुबह व शाम के समय पार्कों में गश्त करते हैं। गुलाबी रंग की स्कूटी से महिला पुलिसकर्मी गश्त करती हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी साइकिलों पर गश्त करते हैं। पार्क के गेटों पर पीसीआर वैन तैनात की जाती हैं। वह पार्कों की सुरक्षा का ऑडिट करवाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed