फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police made green corridor for oxygen tanker coming from ambala supplied to three hospitals

एक टैंकर से तीन अस्पतालों को पहुंचाया ऑक्सीजन, पुलिस टीम ने अंबाला से आ रहे टैंकर के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Fri, 23 Apr 2021 06:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 23 Apr 2021 06:25 PM IST
सार

राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच जहां डॉक्टर मरीजों की जान बचाने में पूरी कोशिश से जुटे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस इन मरीजों के लिए प्राण वायु का इंतजाम करने में जी जान से लगी है।

विज्ञापन
Delhi police made green corridor for oxygen tanker coming from ambala supplied to three hospitals
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच जहां डॉक्टर मरीजों की जान बचाने में पूरी कोशिश से जुटे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस इन मरीजों के लिए प्राण वायु का इंतजाम करने में जी जान से लगी है। अस्पतालों, नर्सिंग होम या फिर घरों में मौजूद मरीजों की एक सूचना पर दिल्ली पुलिस किसी भी तरह से उनके लिए ऑक्सीजन का इंतजाम करने में जुट जाती है। पुलिस ने देर रात एक टैंकर से जिले के तीन अस्पतालों को ऑक्सीजन मुहैया करवाया। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी बताती हैं कि गुरुवार को पुलिस को दीपचंद बंधु अस्पताल में ऑक्सीजन के भंडारण में कमी की जानकारी मिली। अस्पताल में कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बचा था और सैकड़ों मरीजों की सांसे उसी पर टिकी थी।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ने तुरंत भारत नगर के थाना प्रभारी को टीम गठित कर ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए कहा। इसी बीच जानकारी मिली कि  अंबाला से एक ऑक्सीजन टैंकर समालका, सोनीपत व सिंघु बॉर्डर से होता हुआ आ रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑक्सीजन सिलेंडर को एस्कोर्ट करके भारत नगर स्थित अस्पताल लेकर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर से दीपचंद बंधु अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया करवाने के बाद पुलिस उसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंबेडकर अस्पताल और राजीव गांधी अस्पताल ले गई और इन अस्पतालों को जरूरत के अनुसार से ऑक्सीजन मुहैया करवाया। समय पर ऑक्सीजन मिलने से सैकड़ों मरीजों की जान बच गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से दिल्ली पुलिस की जमकर सराहना की गई। 

अस्पताल में दो बार हुई ऑक्सीजन की कमी, पुलिस ने किया इंतजाम 

देर रात करीब सवा तीन बजे पुलिस को रोहतक रोड पर स्थित जीवन माला अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत की सूचना मिली। देशबंधु गुप्ता रोड थाने की पुलिस तुरंत एक टीम गठित कर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर नरेश ने बताया कि उनके पास आधे घंटे का ऑक्सीजन बचा है। ऑक्सीजन ला रहा टैंकर मुंडका में फंसा है। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दो बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम कर अस्पताल को मुहैया करवाया और बाद में 19 सिलिंडरों का इंतजाम कर अस्पताल को पहुंचाया। सुबह साढ़े सात बजे फिर से अस्पताल में अस्पताल की कमी की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तुरंत अस्पताल के लिए दो सिलिंडर का इंतजाम करवाया। कुछ देर बाद ही अस्पताल के लिए 33 सिलिंडर से भरा वाहन पहुंच गया। जिसके बाद डॉक्टर और मरीजों के तिमारदारों ने राहत की सांस ली।

दो घंटे में किया 33 ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय कुमार को तीस हजारी अदालत के पास स्थित तीरथ राम अस्पताल में ऑक्सीजन कमी की सूचना मिली। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनलोगों ने बवाना के ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता के पास अपनी गाड़ी भेज चुके हैं। तुरंत हाईवे पेट्रोलिंग जगुआर टीम को बवाना के लिए रवाना कर दिया गया। जहां से पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 33 ऑक्सीजन सिलिंडर को महज दो घंटे में पहुंचा दिया।

ऑक्सीजन की कमी के बावजूद किया सिलिंडरों इंतजाम 
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को हस्तसाल गांव स्थित शुभ नर्सिंग होम में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की कमी की जानकारी मिली। उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर नर्सिंग होम पहुंची। जहां से पुलिस ने खाली सिलिंडरों को ईआरवी में भरकर मुंडका और मायापुरी पहुंची। लेकिन कमी की वजह से उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला। उसके बाद पुलिस नजफगढ रोड पर स्थित एक सप्लायर के पास पहुंची। जहां से पुलिस को चार सिलिंडर मिला। जिसे लेकर पुलिस नर्सिंग होम पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही डॉक्टर और मरीज के तिमारदार खुश हो गए। इसी तरह से छावला थाना पुलिस को समर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी की जानकारी मिली। पुलिस ने ईआरवी वाहन पर मरीजों का सिलिंडर रखकर ऑक्सीजन की तलाश शुरू की। पुलिस ने मायापुरी ऑक्सीजन प्लांट से तीन और गुरुग्राम से पांच सिलिंडरों की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। उधर बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे बाबा हरिदास नगर पुलिस को बीएच सलवास ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मायापुरी से 11 और मुंडका से 9 सिलिंडर की व्यवस्था कर अस्पताल को ऑक्सीजन मुहैया करवाया।

रात भर करते रहे ऑक्सीजन टैंकर और सिलिंडर का इंतजाम 
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सैंटम अस्पताल से ऑक्सीजन कमी की जानकारी मिली। पूरी रात मशक्कत करने के बाद पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक टैंकर को अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह से पुलिस भगवती अस्पताल से ऑक्सीजन की कमी की जानकारी मिली। रात को रोहिणी पुलिस ने मशक्कत कर अस्पताल को 28 ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाया। वहीं कंझावला थाना पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एक टैंकर को शाहदरा के राजीव गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां से ऑक्सीजन की कमी की शिकायत आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed