{"_id":"5ea636ca27af717a184e765a","slug":"delhi-police-linked-two-hearts-married-a-couple-at-own-expense","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने दो दिलों को जोड़ा, अपने खर्च से कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने दो दिलों को जोड़ा, अपने खर्च से कराई शादी
Mon, 27 Apr 2020 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कराई शादी...
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा अब दिलों को भी जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को कालकाजी के बाद गांधी नगर पुलिस ने भी पहले से तय एक शादी को करवाकर अपना धर्म निभाया। लॉकडाउन की वजह से परिवारों की आर्थिक स्थिति भी खराब थी। ऐसे में एसीपी गांधी नगर सिद्धार्थ जैन ने आगे आकर शादी में अपने वेतन से परिवारों की मदद की। बाद में दूल्हा-दुल्हन की विदाई करवाकर बरात को कैलाश नगर वापस लेकर आए।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गांधी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि गली नंबर-17 कैलाश नगर निवासी हिमांशु की शादी रविवार को चौथी पुश्ता न्यू उस्मानपुर निवासी युवती से तय है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से परिवार शादी नहीं करा पा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में एसीपी सिद्धार्थ जैन ने गांधी नगर स्टाफ को दिशानिर्देश देकर बरात ले जाने में मदद के लिए कहा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में बरात लड़की वाले के घर पहुंची। वहां शादी की रस्में पूरी करने के बाद बरात को उसी तरह से वापस कैलाश नगर लाया गया। पुलिस के सामने आकर मदद करने से दोनों ही परिवार बेहद खुश हैं। लोगों ने भी पुलिस अधिकारियों की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन