फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police is returning case property, now there is no need to go to court

खास खबरः दिल्ली पुलिस लौटा रही है केस प्रॉपर्टी, अब नहीं है अदालत जाने की जरूरत

Wed, 23 Sep 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police is returning case property, now there is no need to go to court
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई
यदि किसी केस में आपकी प्रॉपर्टी पुलिस स्टेशन में जमा है तो अब आपको कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस खुद ही केस प्रॉपर्टी लौटा रही है। पहली बार दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के मुताबिक, जिनकी केस प्रॉपर्टी लौटाई जा सकती है, उन्हें लौटाई जा रही है। कोर्ट की इजाजत से अब तक करीब 6478 लोगों को सामान लौटाया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोरी, डकैती व झपटमारी के मामलों में पुलिस स्टेशनों में जमा प्रॉपर्टी लौटाई जा रही है। पुलिस किसी बदमाश को पकड़ती है और उनसे पीड़ितों की ज्वेलरी, कैश व वाहन आदि बरामद होते हैं तो वह सालों तक थाने में रखते हैं। 
विज्ञापन


कई बार थाना परिसर में पड़े-पड़े चीजें खराब भी हो जाती हैं। वहीं, लोगों को प्रॉपर्टी छुड़ाने के लिए बार-बार कोर्ट व थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस परेशानी से लोगों को बचाने के लिए मामला अदालत में सुलझने से पहले ही केस प्रॉपर्टी वापस करने का फैसला किया गया है। इससे पुलिस को रखरखाव की मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की सुपरदारी पर सामान लौटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए लोगों से सामान से संबंधित कागजात दिखाने को कहा जा रहा है। दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी जिलों में मेला लगाकर लोगों को सामान लौटाया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के मामले में सामान नहीं लौटाया जा सकता। दिल्ली पुलिस ने अब तक लोगों को 21.43 लाख रुपये लौटाए हैं। इनमें 120 अमेरिकी डॉलर व 325 पौंड भी शामिल हैं। 

इतना सामान लौटाया
कैश :
 21.43 लाख रुपये 
डायमंड ज्वेलरी : 5 आइटम,  सोने की ज्वेलरी : 4.97 किलोग्राम, चांदी की ज्वेलरी : 113 आइटम
दुपहिया वाहन : 3418 चार पहिया वाहन : 432,  ऑटो : 146, मोबाइल फोन : 472, अन्य सामान : 2243                                      


 

जरूरत पड़ने पर वापस लाना होगा

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव का कहना है कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यदि कोर्ट में सामान की जरूरत पड़ी तो लोगों को वापस लाना होगा। ये बात समझाते हुए लोगों को सामान लौटाया जा रहा है। लोग इस काम की प्रशंसा कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस का कदम बेहतर : पूर्व पुलिस आयुक्त 
दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त अजय राज शर्मा का कहना है कि केस प्रॉपर्टी लौटना अच्छा कदम है। लोगों को समय पर नहीं मिलने से कई बार सामान खराब हो जाता था। दिल्ली पुलिस ने जनता के हित में अच्छा कदम उठाया है। 

पुलिस ने अच्छा काम किया 
साकेत में रहने वाली रहने वाली सरस्वती बिष्ट 17 अगस्त को सेक्टर-4 होते हुए अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर दो युवक आए और उनकी सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन लिया। दक्षिण जिला पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे सरस्वती की सोने की चेन बरामद कर ली। महिला के बेटे का कहना है कि पुलिस ने उनकी चेन लौटा दी है। पुलिस ने खिड़की गांव में रहने वाले राजेश कुमार का मोबाइल लौटाया है। यह पुलिस का अच्छा कदम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed