{"_id":"5ea77ea52ed3a2591e7205ce","slug":"delhi-police-is-making-people-aware-by-wearing-corona-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना हेलमेट पहन लोगों को जागरूक कर रही है दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना हेलमेट पहन लोगों को जागरूक कर रही है दिल्ली पुलिस
Tue, 28 Apr 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में घरों से बाहर निकलने वालों को जागरूक करने के लिए द्वारका जिला पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। कोरोना वायरस की तरह दिखने वाले हेलमेट को पहनकर पुलिस लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन द्वारका उन इलाकों में पहुंच रही है जहां लोग लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर घर से बाहर निकल रहे हैं। वैन के साथ चल रहे पुलिसकर्मी सिर पर कोरोना वायरस की तरह दिखने वाला हेलमेट पहनकर लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर से पुलिसकर्मी गाने गाकर लोगों को समझा रहे हैं। उन्हें घर में रहकर ही कोरोना वायरस से लड़ने की बात बता रहे हैं। बता रहे हैं कि लॉकडाउन रूपी बंदिश उनकी रक्षा के लिए है और वह घर की लक्ष्मणरेखा को पार न करें। पुलिस की इस मुहिम का लोगों ने भी स्वागत किया है।
विज्ञापन