फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police is interrogating drivers and owners of vehicles parked near the i20

Delhi Blast: 'उमर की फोटो..पार्किंग में तीन घंटे कौन था साथ?', खड़ी गाड़ियों के ड्राइवरों और मालिकों से पूछताछ

Sat, 15 Nov 2025 06:48 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 06:48 PM IST
सार

दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके में पुलिस लोगों के पूछताछ कर रही है। अब पुलिस के रडार पर उस पार्किंग में i20 के बारे में अन्य खड़ी गाड़ियों के मालिक और ड्राइवर हैं, जो धमाके में शामिल थी। 

विज्ञापन
Delhi Police is interrogating drivers and owners of vehicles parked near the i20
दिल्ली कार धमाका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली धमाके की जांच कर रही पुलिस ने i20 के पास खड़ी दर्जनों गाड़ियों का पता लगा लिया है और उनके ड्राइवरों व मालिकों से पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने विस्फोट स्थल सुंहरी मस्जिद पार्किंग क्षेत्र में कार के तीन घंटे रहने के दौरान प्रवेश करने वाली हर गाड़ी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पार्किंग स्थल में डाला डेरा
इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रवेश का समय, निकास का समय और स्वामित्व विवरण शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम, बम डिटेक्शन स्क्वॉड की मदद से, पार्किंग क्षेत्र में डेरा डाले हुए है और धमाके के बाद से वहां खड़ी सभी गाड़ियों की जांच कर रही है। विस्फोट के समय मौके पर मौजूद गाड़ियों की पहले जांच की जा रही है और साफ होने पर उन्हें मालिकों को लौटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खड़ी गाड़ियों के हर ड्राइवर की हो रही जांच
अधिकारियों ने बताया कि उस समय पार्किंग क्षेत्र में मौजूद हर ड्राइवर से संपर्क किया जा रहा है और उनसे पूछताछ हो रही है। हम यह सत्यापित कर रहे हैं कि क्या उन्होंने हरियाणा रजिस्टर्ड एचआर-26 हुंडई आई20 को देखा, क्या ड्राइवर उमर नबी के साथ कोई और था, और क्या किसी को कार में घुसते या निकलते देखा।

विज्ञापन

पुलिस खोज रही इन सवालों के जवाब
जांचकर्ता ड्राइवरों और गाड़ी मालिकों को उमर की फोटो दिखा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह अकेला था या पार्किंग में तीन घंटे रहने के दौरान उसके साथ किसी और ने बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान यह तय करने के लिए महत्वपूर्ण है कि क्या विस्फोटक पार्किंग सुविधा में कार के अंदर रखे गए थे।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की है एफआईआर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमाके के पीछे की बड़ी साजिश की जांच के लिए आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं के तहत अलग एफआईआर दर्ज की है। अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (यूएपीए) के तहत दर्ज प्रारंभिक एफआईआर को पहले ही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed