{"_id":"5efc260a3913aa694109f0da","slug":"delhi-police-inspector-sanjeev-kumar-yadav-died-of-covid-19-was-on-ventilator-for-14-days-also-perform-two-plasma-therapy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने ली दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की जान, 14 दिन से वेंटिलेटर पर थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने ली दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की जान, 14 दिन से वेंटिलेटर पर थे
Wed, 01 Jul 2020 11:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना योद्धाओं पर यह बीमारी जिस तरह अपना कहर ढा रही है उसकी चपेट में एक और योद्धा आ गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव 14 दिनों तक कोरोना से लड़े और अंत में यह युद्ध हार गए।
विज्ञापन
उनकी मौत बीती रात 12.30 बजे मैक्स साकेत में हुई। वह बीते 14 दिन से वेंटिलेटर पर थे। जानकारी के अनुसार उनकी दो प्लाज्मा थेरेपी भी हुई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इंस्पेक्टर संजीव को 26 जनवरी 2020 को वीरता पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
उनकी मौत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर शोक भी जताया है और परिवार व दोस्तों के साथ संवेदना प्रकट की है।