{"_id":"5da795d78ebc3e93c202cd51","slug":"delhi-police-identify-hot-spots-and-do-surveillance-to-stop-pounce","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारी पर रोक लगानें के लिए, हॉट स्पॉट पर कॉरिडोर बनाकर उतारी जाएंगी प्रखर वैन और रफ्तार बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारी पर रोक लगानें के लिए, हॉट स्पॉट पर कॉरिडोर बनाकर उतारी जाएंगी प्रखर वैन और रफ्तार बाइकें
Thu, 17 Oct 2019 03:42 AM IST
Mohit Mudgal
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 17 Oct 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ लूट और झपटमारी की वारदात ने दिल्ली पुलिस की नींद हराम कर रखी है। अब मुख्यालय ने दिल्ली पुलिस के सभी 15 जिलों के डीसीपी से पूछा है कि उनके इलाके में कहां-कहां वारदात होती हैं। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक की ओर से झपटमारी की वारदात रोकने के लिए यह कवायद शुरू हुई है। दिल्ली में हॉट स्पॉट चिन्हित कर और कॉरिडोर बनाकर प्रखर सीपीआर वैन और रफ्तार बाइकों को सड़कों पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में हर रोज झपटमारी की 20 से 25 वारदात हो रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने झपटमारी व लूट की वारदात रोकने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। मुख्यालय के आदेश के बाद पीसीआर विभाग ने सभी जिला डीसीपी से पूछा है कि उनके जिले में कहां-कहां लूट व झपटमारी की वारदात होती हैं। वारदात होने वाली जगहों पर रूट बनाकर हाल ही में उतारी गई अत्याधुनिक प्रखर पीसीआर वैन को लगाया जाएगा। सभी जिलों को दो-दो प्रखर वैन दी गई हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिले में दो रूट साउथ कैंपस से धौला कुंआ और महिपालपुर से वसंत कुंज के मॉल एरिया तक बनाए गए हैं। इन दोनों रूट पर प्रखर वैन उतारी गई हैं।
विज्ञापन
एक जिले के डीसीपी ने बताया कि हर जिले में हॉट स्पॉट (ऐसी जगह, जहां सबसे ज्यादा वारदात होती हैं) चिन्हित किए जा रहे हैं। इन पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। हर जिले में रफ्तार बाइक की पेट्रोलिंग के लिए ऐसे कॉरिडोर चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां लूट व झपटमारी की वारदात सबसे ज्यादा होती हैं। इन रूट पर पुलिस की अन्य मोटरसाइकिलों की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जा रही है। हर जिले में सुबह और शाम संयुक्त चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन