फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police helping corona patients help by admitting in hospital and giving oxygen cylinder to patient

पुलिस दिखा रही इंसानियत: अधेड़ समेत दो की बचाई जान, कोरोना संक्रमित को पहुंचाई ऑक्सीजन

Wed, 21 Apr 2021 08:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 21 Apr 2021 08:35 PM IST
सार

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली पुलिस इन दिनों जरूरतमंदों की खूब सहायता कर रही है। ऐसे ही कई मामले बुधवार को भी सामने आए। जानें कैसे पुलिस के जवानों ने बचाई कोरोना संक्रमितों की जान....

विज्ञापन
Delhi police helping corona patients help by admitting in hospital and giving oxygen cylinder to patient
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली पुलिस इन दिनों जरूरतमंदों की खूब सहायता कर रही है। ऐसे ही कई मामले बुधवार को भी सामने आए। जानें कैसे पुलिस के जवानों ने बचाई कोरोना संक्रमितों की जान....

विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचवाकर बचाई जान-
नारंग कॉलोनी, त्रिनगर निसी मीनू सिंघल ने मंगलवार रात आठ पुलिस को पीसीआर कॉल की थी कि उसे पति प्रमोद कुमार(51) कोरोना से संक्रमित हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल 50 रह गया है। बेड की कमी के चलते उसके पति का कहीं भी दाखिला नहीं हुआ है। उसके पति को ऑक्सीजन की जरूरत है। पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। आदर्श नगर थानाध्यक्ष चंदर प्रकाश हवलदार हरप्रीत और मुकेश के साथ मौके पर पहुंचे और साहिबाबाद यूपी से ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करवाया। ऑक्सीजन सिलेंडर पीड़ित तक समय से पहुंच गया। अब प्रमोद कुमार की हालत ठीक है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती करवा कर वृद्धा की जान बचाई-
भारत नगर पुलिस ने वृद्धा को अस्पताल में भर्ती करवाकर बुजुर्ग की जान बचाई है। भारत नगर में रहने वाले वृद्धा उषा रानी(71) ने मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचना दी थी कि वह घर में अकेली रहती है और कोरोना पॉजिटीव है। उसका बेटा सिंगापुर में रहता है। थानाध्यक्ष मोहर सिंह मीणा ने बीट सिपाही हरकेश को तुरंत मौके पर भेजा। वृद्धा की तबीयत ज्यादा खराब थी। भारत नगर पुलिस ने अपने प्रयासों से वृद्धा को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। समय से अस्पताल में भर्ती होने से वृद्धा की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed