{"_id":"63d21dd8bef4fc7a68338c13","slug":"delhi-police-head-constable-killed-himself-with-service-revolver-left-suicide-note-in-paharganj-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
Thu, 26 Jan 2023 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:01 PM IST
सार
देवेंद्र कुमार ने पहाड़गंज पुलिस स्टेशन के बैरक नंबर 3 में खुद को गोली मार ली। वहां एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली पहाड़गंज थाने में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह लगभग 3.30 बजे एचसी देवेंद्र ने थाना पहाड़गंज के बैरक में अपने सरकारी हथियार (पिस्तौल) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह जगुआर टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में तैनात थे।
एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है और कहा है कि वह निजी कारणों से आत्महत्या कर रहा है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है। एलएचएमसी में पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके शव को उसके पैतृक स्थान सोनीपत हरियाणा भेज दिया गया है।