फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has received the final report of the death Sunanda Pushkar

फाइनल रिपोर्ट में भी नहीं पता चला कैसे हुई सुनंदा की मौत

Sat, 23 Jan 2016 02:39 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
 Delhi Police has received the final report of the death Sunanda Pushkar

सुनंदा पुष्कर की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए भारत और अमेरिका के फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट आ गई है, लेकिन अभी भी मौत कैसे हुई इस राज का पर्दा नहीं उठ सका है।

विज्ञापन


एफबीआई की रिपोर्ट के बाद अब एम्स मेडिकल बोर्ड ने भी अपनी अंतिम रिपोर्ट इस सप्ताह दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट है कि सुनंदा की मौत जहर से हुई थी।
विज्ञापन


बोर्ड ने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि  सुनंदा के शरीर में जहर इंजेक्ट किया गया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब इस बात की जांच की जाएगी कि सुनंदा को जहर कैसे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनंदा की मौत अल्प्राजोलम जहर की वजह से

 Delhi Police has received the final report of the death Sunanda Pushkar

एम्स फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता, एडिशनल प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अभिषेक यादव और सदस्य डॉ. शशांक पुनिया की टीम ने दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनंदा की मौत अल्प्राजोलम जहर की वजह से हुई है। बोर्ड ने कहा कि जहर मुंह से या इंजेक्शन के सहारे सुनंदा के शरीर में पहुंचाया गया है।

एफबीआई ने रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस ने जो नमूने भेजे थे उसकी क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं रह गई थी, इस वजह से भी दिक्कत हुई।

सुनंदा के शरीर में चोट के कई निशान मिले थे

 Delhi Police has received the final report of the death Sunanda Pushkar

बोर्ड ने कहा कि पुलिस ने विसरा के नमूने को सही तरीके से नहीं रखा और काफी खराब क्वालिटी के नमूने जांच के लिए अमेरिका की एफबीआई को भेजे गए। बोर्ड ने यह भी कहा कि पुलिस ने नमूनों को भेजने में काफी देरी कर दी थी।


सुनंदा के शरीर में चोट के कई निशान मिले थे, जिसमें कुछ निशान ऐसे थे जो दो लोगों के बीच झगड़े में होता है। एक घाव ऐसा था जो दांत काटने की वजह से हुआ था लेकिन इन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच अभी तक पुलिस की ओर से सही तरीके से नहीं की गई।

सुनंदा की मौत के बाद सुनंदा के पुराने डॉक्टर के ई-मेल का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ई-मेल में जिन बीमारियों का जिक्र किया गया है उसका सुनंदा की मौत से कोई लेना-देना नहीं है। ई-मेल जांच को भटका सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed