फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has launched Operation Aaghat to control crime

नए साल से पहले अपराध पर कड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात, 300 से ज्यादा अपराधी दबोचे; हथियार-कैश जब्त

Sat, 27 Dec 2025 09:16 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न से पहले ऑपरेशन आघात चलाया। इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ। जिसमें हथियार, गांजा और बड़ी मात्रा में कैश शामिल है।

विज्ञापन
Delhi Police has launched Operation Aaghat to control crime
Operation Aaghat 3.0 - फोटो : Delhi Police

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले देश की राजधानी में ऑपरेशन आघात चलाया। दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट जिले में चलाए गए ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा निवारक कार्रवाई के तहत 504 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान प्रॉपर्टी क्राइम में संलिप्त 10 अपराधियों और 5 ऑटो-लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निवारक उपायों के तहत कुल 1,306 लोगों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है। इसमें 21 कंट्री मेड पिस्टल 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹2,30,990 नकद बरामद किए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए।


इस संबंध में डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed