{"_id":"6a8282a3a03fafbc8905aa14","slug":"delhi-police-has-initiated-an-investigation-into-the-vande-mataram-controversy-at-the-congress-headquarters-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Mataram Controversy: बढ़ सकती हैं सोनिया-राहुल की मुश्किलें, वंदे मातरम विवाद की पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Mataram Controversy: बढ़ सकती हैं सोनिया-राहुल की मुश्किलें, वंदे मातरम विवाद की पुलिस ने जांच की शुरू
Mon, 17 Aug 2026 09:10 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी।
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम् गाने के दौरान एक कथित घटना संबंधी शिकायत की जांच कर रही है। भाजपा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रीय गीत के प्रति अनादर दिखाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि एक वकील द्वारा 16 अगस्त को आईपी एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। पुलिस ने कहा कि एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम् के गायन के दौरान कथित घटना के संबंध में शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, समारोह के दौरान जब राष्ट्रीय गीत गाया जा रहा था तो प्रारंभिक भाग गाए जाने के बाद सोनिया गांधी ने कथित तौर पर कुछ इशारा किया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इशारों से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें गाने को जारी रखने पर आपत्ति है। इसमें उस वीडियो का भी जिक्र किया गया जिसमें राहुल गांधी कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए कि हम वंदे मातरम् नहीं गा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करते और इशारा करते देखा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी पर बवाल कटा है।
भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 15 अगस्त का कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का एक वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी, राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का दावा है कि वंदे मातरम गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी असहज दिखाई दिए।