फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police gets threat to blow up PMs residence and Rajiv chauk metro station

पीएम आवास, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और बंगला साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी

Wed, 19 Jul 2017 04:04 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल Updated Wed, 19 Jul 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police gets threat to blow up PMs residence and Rajiv chauk metro station
झूठी निकली धमाकों की धमकी
दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव उस वक्त फूल गए जब एक फोन कॉल से प्रधानमंत्री आवास, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और बंगला साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने के बाद आरोपी ने तुरंत फोन बंद कर दिया। हालांकि बाद में यह धमकी झूठी निकली।  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और बंगला साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन



 

रोहिणी से की गई थी कॉल

​पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन जगहों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन जांच के बाद पता चला कि फोन करने वाले ने झूठी धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले की लोकशन ट्रेस की, जिसकी लोकेशन उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी की थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया अभी तक आरोपी गिरफ्त से दूर है, लेकिन उसकी पहचान की लगातार कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए हमने महफूज नाम के युवक को गिरफ्तार किया था।

महफूज का कहना था कि उसने मजाक में धमकी दी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed