{"_id":"b32bbcdddf1cd79f4a08da11bfd7cb8a","slug":"delhi-police-fined-60-thousand-for-not-wearing-helmet-hindi-news-pt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने काटे 60 हजार महिलाओं के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने काटे 60 हजार महिलाओं के चालान
Updated Mon, 20 Oct 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पलिस ने जब से दो पहिया वाहनों के लिए अपने नियम में बदलाव किए हैं उसके बाद दिल्लीवासियों को बड़ी परेशानी का समाना कह रहा है। खासतौर महिलाओं को इन नियमों से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे कि हम किस नियम की बात कर रहे हे। हम बात कर रहे हैं दो पहिया वाहनों पर औरतें के हेलमेट पहनने की। पुलिस द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में दावा किया गया हे दिल्ली में अधिकतर महिलाएं हेलमेट नहीं पहनती।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली मोटर व्हीकल रूल्स में संशोधन के बाद दिल्ली ट्रैफिक विभाग ने 10 सितंबर से एक मुहिम शुरू की थी। इसके तहत नियम को तोड़ने वाले सभी लोगों से पूछताछ भी गई। सिख महिलाओं को इस नियम से से आजादी मिली हुई है।
विज्ञापन
मात्र 35 दिनों में कटे 60 हजार चालान
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 10 से अक्टूबर 14 तक ट्रैफिक पुलिस ने 58,826 बाइकर्स और स्कूटियर्स के चालान काटे जा चुके हैं क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा फाइन लगाया गया है उनमें वेस्टर्न रेंज जहां 19,343 लोगों को फाइन लगाया गया है। दूसरे स्थान पर 14,159 फाइन लगा दूसरी जगह पर काबिज है। वहीं सेंट्रल रेंज में 11,401 फाइन, नॉर्दन रेंज 11,079 और पूर्वी रेंज में 2,844 फाइन कटे।
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल शुक्ला कहते हैं कि, लोगों तक हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता फैलाने से धीरे-धीरे लोगों के बर्ताव में बदलाव आया है। अब वो ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक हो गए हैं।
शुक्ला आगे बताते हैं कि शुरूआती दिनों के मुकाबले चालान कटने की संख्या में अब काफी गिरावट आई है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के अनुसार 2012 में 576 लोग सड़क दुर्घटना में मर गए थे। नियमों में बदलाव लाने की यह बहुत बड़ी वजह है।