फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police finding ways to keep nirbhaya's juvenile rapist in jail

निर्भया के नाबालिग बलात्कारी को जेल में रखने के खोजे जा रहे रास्ते

Thu, 26 Nov 2015 10:51 AM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
delhi police finding ways to keep nirbhaya's juvenile rapist in jail

वसंत विहार गैंगरेप के नाबालिग दोषी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (एनएसए) लगाया जा सकता है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बीते शनिवार को कुछ वरिष्ठ सरकारी वकीलों को कानूनी सलाह के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक काफी देर चली। अभी सिर्फ कानूनी सलाह ली जा रही है। हालांकि कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि एनएसए लगाना आसान नहीं है, क्योंकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन


वसंत विहार गैंगरेप का पांचवां दोषी मुखर्जी नगर स्थित जुवेनाइल होम में बंद है। वह अगले महीने 21 वर्ष का हो जाएगा। तीन साल की सजा पूरी करने के बाद वह दिसंबर में जुवेनाइल होम से बाहर आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेहाद के लिए उकसाया गया है नाबालिग

delhi police finding ways to keep nirbhaya's juvenile rapist in jail

खुफिया विभाग ने सितंबर में एक रिपोर्ट दी थी कि जुवेनाइल होम में बंद दिल्ली हाईकोर्ट बम धमाके के संदिग्ध नाबालिग आरोपी ने वसंत विहार गैंगरेप के इस नाबालिग दोषी को जेहाद के लिए उकसाया है।

इस रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय में उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में खुफिया विभाग के प्रमुख, आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इसके बाद जुवेनाइल होम के दो अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया था।

दुनिया को दिखाया जाए नाबालिग दोषी का चेहरा

delhi police finding ways to keep nirbhaya's juvenile rapist in jail

वसंत विहार गैंगरेप पीड़िता के माता-पिता ने नाबालिग दोषी का चेहरा दिखाए जाने की मांग की है। अभिभावकों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान कहा है कि सभी छह दोषियों में नाबालिग सबसे अधिक क्रूर था।

उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। उसकी रिहाई से समाज को खतरा है। जुवेनाइल होम से छोड़े जाने से पहले पूरी दुनिया को उसका चेहरा दिखाया जाना चाहिए ताकि वह किसी और लड़की को निशाना न बना सके।

पीड़िता के अभिभावकों की शिकायत पर आयोग ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed