फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police filed a status report in court says wrestlers did not speak abusive language in demonstration

Wrestlers Protest: 'प्रदर्शन में पहलवानों ने नहीं बोली अभद्र भाषा', कोर्ट में पुलिस ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 09 Jun 2023 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट में पहलवानों को क्लीन चिट मिली है। दिल्ली पुलिस ने अदालत में बताया कि जंतर मंतर पर जो भाषण और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था वो अज्ञान सिख प्रदर्शनकारियों ने किया था। पहलवानों ने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया था।

विज्ञापन
Delhi Police filed a status report in court says wrestlers did not speak abusive language in demonstration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट फाइल करते हुए पहलवानों को क्लीनचिट दी है। पुलिस ने अदालत को बताया गया कि पहलवानों ने धरने में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। अदालत ने अब इस मामले को सात जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इस दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में बम बम महाराज ने एक याचिका दाखिल कर मांग की थी कि पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया देश को बदनाम कर रहे हैं। पहलवानों पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
विज्ञापन


इस मामले पर अदालत ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। अब दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट में पहलवानों को क्लीन चिट मिली है। दिल्ली पुलिस ने अदालत में बताया कि जंतर मंतर पर जो भाषण और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था वो अज्ञान सिख प्रदर्शनकारियों ने किया था। पहलवानों ने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया था। पहलवान नारे लगाते नहीं दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट को प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ की गई शिकायत को बंद करने का अनुरोध किया है। अब इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट सात जुलाई को सुनवाई करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच मीटिंग हुई थी। बैठक में खिलाड़ियों ने मांग की थी कि उनके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा चाहिए। साथ ही सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 15 जून तक का समय दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed