{"_id":"5eecbf038ebc3e42c2049770","slug":"delhi-police-dcp-tests-positive-for-covid-19-reportedly-in-home-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के डीसीपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ऑफिस को सील कर किया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के डीसीपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ऑफिस को सील कर किया गया सैनिटाइज
Fri, 19 Jun 2020 07:08 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 19 Jun 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : शुभम बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के डीसीपी ईश सिंघल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी रिपोर्ट आज ही आई है। इसके बाद डीसीपी ऑफिस को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डीसीपी इस वक्त होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। हालांकि अब तक उनके संक्रमण के स्त्रोत का पता नहीं लग पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी एसीपी रैंक के अधिकारी से संपर्क में आने के कारण संक्रमण फैला है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली पुलिस के दो आईपीएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। अब तक दिल्ली में 800 से भी अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पहले ही कहा था कि जैसे जैसे दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ेंगे, वैसे ही पुलिसकर्मियों के बीच भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा, लेकिन यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि यह महामारी हमारे मनोबल को प्रभावित न करे और इसका कोई घातक परिणाम न हो।