फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Crime Branch has so far arrested three accused in Chhota Rizwan murder case

Delhi: जेल में बंद शीबू की गर्लफ्रेंड से रिजवान ने की थी शादी, गैंगवार में गुर्गों ने किया ढेर; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 05:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक,  हाशिम बाबा के गुर्गे अनस ने छोटा रिजवान की सुपारी दी थी। जिला पुलिस इसी मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 

विज्ञापन
Delhi Police Crime Branch has so far arrested three accused in Chhota Rizwan murder case
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाफराबाद के चौहान बांगर में 13 अगस्त को हुई छोटा रिजवान की हत्या गैंगवार में हुई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिब (18) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में साहिब ने खुलासा किया है कि हाशिम बाबा के करीबी गुर्गे अनस ने सुहेल को छोटा रिजवान की हत्या की सुपारी दी थी।

विज्ञापन


अनस के कहने पर सुहेल और मेहरान ने हत्या की योजना बनाई। साहिब ने हत्याकांड के लिए स्कूटी का इंतजाम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुहेल और मेहरान साहिब की स्कूटी पर सवार होकर भागे थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर साहिब को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छेनू के करीबी रिजवान ने जेल में बंद शीबू की गर्लफ्रेंड से शादी कर ली थी। इस बात से शीबू काफी खफा हुआ। उसने अपने दोस्त अनस को रिजवान की हत्या करने के लिए कहा। अनस ने भी आगे अपने गुर्गों को सुपारी दे दी। पुलिस साहिब से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 13 अगस्त को गली नंबर-5, चौहान बांगर, जाफराबाद में छोटा रिजवान (25) नामक युवक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस दौरान अपराध शाखा के इंस्पेक्टर पंकज मलिक, रोहित कुमार व अन्यों को भी जांच में लगाया गया। टीम ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जांच के बाद साहिब नामक युवक की पहचान हुई। इस दौरान सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को चौहान बांगर से दबोच लिया। साहिब ने बताया कि वह सुहेल का बचपन का दोस्त है दोनों एक साथ पढ़े हैं। बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए वह सुहेल के साथ हत्याकांड में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिब के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। इसके पिता एरिया में जींस पैकिंग की फैक्टरी चलाते हैं। साहिब ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि अनस ने सुहेल को छोटा रिजवान की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस साहिब से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed