{"_id":"62f1688a011a1a07006667af","slug":"delhi-police-crime-branch-caught-factory-manufacturing-fake-engine-oil-arrested-seven-including-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake Engine Oil: अपराध शाखा ने नकली इंजन ऑयल बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, मालिक समेत सात को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake Engine Oil: अपराध शाखा ने नकली इंजन ऑयल बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, मालिक समेत सात को किया गिरफ्तार
Tue, 09 Aug 2022 01:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:18 AM IST
सार
आरोपी फैक्टरी मालिक विवेक कुमार त्यागी दोनों पैरों से दिव्यांग है। पहले वह एक ऑयल कंपनी में बतौर एकाउंटेंट नौकरी करता था। यहां से उसे नकली लूबरीकेंट ऑयल बनाने के बारे में पता लगा। इसके बाद इसने खुद नकली ऑयल बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली लूबरीकेटिंग इंजन ऑयल बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश कर फैक्टरी मालिक समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्टरी से पांच ड्रम, 1200 बोतल (एक लीटर), नामी ब्रांड के 8700 पाऊच इंजन ऑयल, खाली प्लास्टिक कंटेनर, पाऊच, नकली स्टीकर, सीलिंग मशीन व पैकिंग मैटेरियल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को जानकारी दिल्ली थी कि दिल्ली-एनसीआर में नकली लूबरीकेटिंग इंजन ऑयल बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर अमित प्रकाश की देखरेख में एसआई राम कुमार की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने प्लॉट नंबर-816, खेरा खुर्द, दिल्ली में दबिश दी और नकली ऑयल बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश कर फैक्टरी मालिक मेरठ रोड, गाजियाबाद यूपी निवासी विवेक त्यागी 37) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद यहां से मेनपुरी, यूपी निवासी मोनू कुमार(27), कमल (20), गौतम (28), राजेश (21), अनिल कुमार, (27) और सतेंद्र कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी फैक्टरी में मजदूर थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी से बरामद सामान करीब 14 लाख रुपये की कीमत का है।
विज्ञापन
आरोपी फैक्टरी मालिक विवेक कुमार त्यागी दोनों पैरों से दिव्यांग है। पहले वह एक ऑयल कंपनी में बतौर एकाउंटेंट नौकरी करता था। यहां से उसे नकली लूबरीकेंट ऑयल बनाने के बारे में पता लगा। इसके बाद इसने खुद नकली ऑयल बनाना शुरू कर दिया। वह अपने एक जानकार मुंडका निवासी उमेश जैन से रॉ ऑयल खरीदता था और फिर बोतल, लेबल स्ट्रीकर लगाकर उसे संजय गांधी ट्रांसपोर्ट निवासी पप्पू को दे देता था। पप्पू उसे आगे बेच देता था।