दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या, समलैंगिंक संबंधों की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई। शरीर पर 50 से अधिक चाकू से वार के जख्म मिले हैं। शनिवार सुबह नंगला रोड पर कार में उसका शव मिला।
सिपाही की पहचान कंझावला निवासी संदीप भारद्वाज (35) के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है। बवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नंगला रोड पर एक एसएक्स4 कार में लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक के शरीर पर डंडे से मारने के निशान के अलावा चाकू के 50 जख्म थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने संदीप के संवेदनशील अंग पर दर्जन भर वार किए थे। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवक की पहचान करने की कोशिश की।
पुलिस को समलैंगिक संबंधों की शंका
कार कराला गांव के पंकज के नाम से रजिस्टर्ड थी। पंकज ने युवक की पहचान अपने दोस्त कंझावला निवासी संदीप भारद्वाज (35) के रूप में की। उसने बताया कि संदीप दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत था।
छानबीन में पता चला कि संदीप के पिता भी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। पुलिस जब कंझावला में संदीप के घर पहुंची तो पता चला कि वह अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मां इन दिनों नासिक कुंभ स्नान करने के लिए गई है।
पड़ोसियों ने बताया कि संदीप को शुक्रवार रात आठ बजे कंझावला में देखा गया था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि संदीप की एक साल पहले शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही है।
फिलहाल कुछ दिन से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस तरह से हत्या करने के पीछे रंजिश और समलैंगिक संबंध की बात सामने आती है। इसलिए पुलिस ने घटनास्थल के आस पास रहने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।