फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police constable suspended for assaulting cab driver

Delhi: कैब चालक को पीटने वाला दिल्ली पुलिस कांस्टेबल निलंबित, पेपर पूरे न होने पर कार में घुसकर की थी पिटाई

Tue, 16 Dec 2025 10:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 10:35 PM IST
सार


जानकारी के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक यातायात पुलिस कर्मी कैब के भीतर घुसकर उसके चालक को पीटता हुआ दिख रहा था। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो पहाड़गंज इलाके का है।

विज्ञापन
Delhi Police constable suspended for assaulting cab driver
कैब चालक को पीटता ट्रैफिक कर्मी - फोटो : x/@PD_UNION

विस्तार

कागजात नहीं मिलने पर यातायात पुलिस कर्मी ने एक कैब चालक की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद यातायात पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस कर्मी की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक यातायात पुलिस कर्मी कैब के भीतर घुसकर उसके चालक को पीटता हुआ दिख रहा था। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो पहाड़गंज इलाके का है। कैब चालक हरिओम के पास वाहन के पूरे कागजात नहीं थे। इस बात पर यातायात विभाग में तैनात हवलदार आशीष कुमार गुस्से में आ गया और कैब में घुसकर चालक की पिटाई करने लगा। आस पास के लोगों ने यह देखकर घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। लोगों के सामने आने पर पुलिसकर्मी चालक को छोड़कर बाहर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर चुप्पी साध ली। ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के सदस्यों ने वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना की निंदा की और इसकी लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच की मांग की। जांच के बाद मंगलवार को आरोपी हवलदार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed