फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police Constable said on 24-hour duty, I am going to commit suicide

दिल्ली: 24 घंटे ड्यूटी कराने पर बोला सिपाही, खुदकुशी करने जा रहा हूं

Sat, 24 Aug 2019 05:35 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Aug 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi police Constable said on 24-hour duty, I am going to commit suicide
सांकेतिक तस्वीर

दक्षिण-पश्चिमी जिले के सरोजनी नगर थाने में तैनात एक सिपाही ने 100 नंबर पर फोन कर कहा कि उससे ज्यादा ड्यूटी ली जा रही है और वह खुदकुशी करने जा रहा है। इसकी सूचना पर अधिकारियों ने तुरंत सिपाही से संपर्क साधा। डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने सिपाही को उसकी परेशानियों पर बात करने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि सिपाही ने डिप्रेशन में फोन किया था, अब वह दो दिन की छुट्टी पर चला गया है। सिपाही ने अपने साले की मौत होने की बात भी कही है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार झज्जर, हरियाणा निवासी सुबोध सरोजनी नगर थाने में तैनात है। एक्स आर्मी मैन सुबोध की करीब दो महीने पहले ही सरोजनी नगर में तैनात हुई थी। सिपाही सुबोध का कहना है कि उससे 24 घंटे की ड्यूटी कराई गई और फिर बृहस्पतिवार रात को उसकी नाइट ड्यूटी लगा दी गई। उसे खाना खाने तक के लिए समय नहीं मिला। सुबोध का यह भी कहना था कि उसके साले की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वह छुट्टी पर जाना चाहता था, लेकिन डर के चलते छुट्टी नहीं मांग सका था। इस कारण उसने 100 नंबर पर फोन किया था। वहीं सरोजनी नगर थाना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सुबोध दो दिन पहले ही छुट्टी से आया था। उसे फिर छुट्टी पर जाना था। थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारियों की बारी-बारी से ड्यूटी लगती है। हालांकि, थाने में तैनात ज्यादातर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी का टाइम ज्यादा है और उन्हें आराम नहीं मिलता। डीसीपी देवेन्द्र आर्या का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने सिपाही को बात करने के लिए बुलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed