फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Constable Killed Constable Kiran Pal was murdered for checking his mobile

सिपाही हत्याकांड: इसलिए हुई थी किरण पाल की हत्या... बदमाशों का चौंकाने वाला खुलासा; गैंगस्टरों से थे प्रभावित

Mon, 25 Nov 2024 11:38 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2024 11:38 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों से पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। बदमाशों ने यह भी बताया कि सिपाही को क्यों मार डाला।

विज्ञापन
Delhi Police Constable Killed Constable Kiran Pal was murdered for checking his mobile
Delhi Police Constable Killed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनात सिपाही किरणपाल सिंह की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। किरणपाल सिंह की हत्या आरोपियों ने मोबाइल चेक करने पर की थी। तीनों आरोपी जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। 
विज्ञापन


गोविंदपुरी की गली नंबर-13 के सामने किरण पाल ने तीनों को तड़के करीब 4:15 बजे रोक दिया। किरणपाल ने मुख्य आरोपी राघव उर्फ रॉकी से मोबाइल ले लिया और चेक करने लगा। रॉकी बार-बार फोन मांग रहा था। किरणपाल ने चेक करने के बाद ही मोबाइल देने की बात कही थी।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में मौजूद कृष व दीपक ने खुलासा किया है कि बार-बार फोन मांगने पर सिपाही ने फोन नहीं दिया तो रॉकी ने आपा खो दिया। इस बात पर झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक व कृष ने सिपाही को पकड़ लिया और रॉकी ने चाकू निकालकर सिपाही पर कई वार कर दिए। एक वार सिपाही के सीने में हुआ तो वह बेसुध होकर गिर गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस सबसे पहले कृष के घर पहुंच गई। 

तीनों ई-रिक्शा चलाने वाले देवा उर्फ देबू की जन्मदिन पार्टी में गए थे। पार्टी में बीयर, शराब व नॉनवेज था। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद तीनों गोविंदपुरी की गली नंबर-1 की तरफ सिगरेट पीने गए थे। यहां पर दुकान बंद होने के कारण सिगरेट नहीं मिली। इसके बाद अपने-अपने घर लौट रहे थे। 

सिपाही का हुआ अंतिम संस्कार
थाना अहार क्षेत्र के गांव सिहालीनागर निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही किरणपाल का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में शव पहुंचते ही शोक की लहर छा गई। दिल्ली पुलिस के जवानों ने किरणपाल को सलामी दी। 
 

गांव सिहालीनागर निवासी 28 वर्षीय किरणपाल पुत्र द्वारका सिंह सन 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनाती थी। डयूटी के दौरान पेट्रोलिंग करते समय चाकू से गोद कर उनकी हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात किरणपाल का शव गांव लाया गया तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। 

गमगीन माहौल में रविवार सुबह करीब दस बजे अवंतिका देवी गंगा घाट पर किरणपाल का अंतिम संस्कार किया गया। किरणपाल के बड़े भाई सोनू ने मुखाग्नि दी। परिजनों के मुताबिक किरणपाल ने छह महीने पहले ही गाजियाबाद के छपरौला में रहने के लिए एक मकान खरीदा था। 

इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते फोटो डाली थी
आरोपी इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों से काफी प्रभावित थे। आरोपी इनके जैसा बनना चाहते थे। सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते थे। दीपक के इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। मुठभेड़ में मारे गए रॉकी ने चाकू के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। हालांकि, सिपाही की हत्या के बाद उसने वीडियो हटा दिया था। रॉकी जब नाबालिग था तो उस पर एक आपराधिक मामला दर्ज था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed