{"_id":"688c49b9beb24e8f0f06464d","slug":"delhi-police-constable-has-an-encounter-with-three-criminals-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की बदमाशों से मुठभेड़, तीन को पकड़ा; रात में चोरी के इरादे से घूम रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की बदमाशों से मुठभेड़, तीन को पकड़ा; रात में चोरी के इरादे से घूम रहे थे
Fri, 01 Aug 2025 10:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिपाही मालवीय नगर थाने में तैनात है। वह रात को मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी तीन लोगों को उसने संदिग्ध हालत में बाइक पर बैठे देखा। सिपाही को देखकर आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन
सिपाह ने उनका पीछा किया। इसके बाद हौजखास इलाके में सीरीफोर्ट रोड पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। बदमाशों ने सिपाही के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सिपाही ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दूसरे पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और तीनों बदमाश पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक तीनों लोग चोरी दिल्ली में चोरी के इरादे से घूम रहे थे।
विज्ञापन