फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police constable committed suicide by shooting himself

Delhi: दिल्ली पुलिस के हवलदार ने कनपटी पर गोली मारकर दी जान, बरामद हुआ मोबाइल; सामने आ रही ये बीमारी

Tue, 03 Sep 2024 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Sep 2024 08:55 PM IST
सार

विकास के शव के पास ही तमंचा और एक कारतूस पड़ा मिला। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Delhi police constable committed suicide by shooting himself
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पुलिस कालोनी के भीतर दिल्ली पुलिस के हवलदार ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त विकास चौधरी (38) के रूप में हुई है। विकास ने देसी तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मारी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

विकास के शव के पास ही तमंचा और एक कारतूस पड़ा मिला। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से वह काफी परेशान था। पिछले करीब चार दिन से वह दफ्तर भी नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पड़ताल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा उसके साथ काम करने वाले बाकी पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बागपत, यूपी का रहने वाला विकास पुलिस कॉलोनी ज्योति नगर के सरकारी फ्लैट में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा आठ और छह साल की दो बेटी हैं। वर्ष 2006 में विकास दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनात उत्तर-पूर्वी जिला के पीजी सेल में थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12.47 बजे उसके खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम वहां पहुंची। फर्श पर उसका शव पड़ा था। औपचारिताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज गया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed