फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police constable arrested along with his partner with drugs worth Rs 1 crore

ये दाग अच्छे नहीं: एक करोड़ की ड्रग्स के साथ दिल्ली पुलिस का सिपाही साथी समेत गिरफ्तार, एक किलो एमडीएमए बरामद

Fri, 12 Jul 2024 02:09 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jul 2024 02:09 AM IST
सार

पुलिस को आशंका है कि सिपाही लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने सिपाही समेत दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों से ये पूछताछ की जा रही है कि वह ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और यहां दिल्ली में किसको सप्लाई की जानी थी।

विज्ञापन
Delhi Police constable arrested along with his partner with drugs worth Rs 1 crore
एक करोड़ की ड्रग्स के साथ दिल्ली पुलिस का सिपाही साथी समेत गिरफ्तार - फोटो : iStock

विस्तार

नशे का कारोबार व दक्षिण अफ्रीका फरार हुआ दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार अभी तक पकड़ा भी नहीं गया है कि दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने फिर दिल्ली पुलिस की दाग लगा दिया था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष को एक करोड़ की ड्रग्स के साथ एक साथी समेत गिरफ्तार किया गया है। उसकी अरबन कू्रजर कार से एक किलो एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई है। ये ड्रग्स की खेप लेने आए थे। पुलिस को आशंका है कि दिल्ली पुलिस का ये सिपाही लंबे समय से ड्रग्स का कारोबार कर रहा है। स्पेशल सेल ने सिपाही व उसे साथी रवि को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेल की ट्रांस यमुना यूनिट को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ तस्कर ड्रग्स एमडीएमए की खेप देने अरबन क्रूजर कार से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास आएंगे। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक ही पहचान दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष के रूप में हुई। दूसरा आरोपी रवि नेपाल का रहने वाला है। मनीष की इस समय ड्यूटी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में है और वह अशोक विहार सर्किल में तैनात है। बताया जा रहा है कि अरबन कार सिपाही मनीष की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि सिपाही लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने सिपाही समेत दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों से ये पूछताछ की जा रही है कि वह ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और यहां दिल्ली में किसको सप्लाई की जानी थी। ये भी पता किया जा रहा है कि सिपाही नशे का ये कारोबार कब से कर रहा था। वह कहां से लेकर आता था। स्पेशल सेल ने सिपाही मनीष की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सूचना दे दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एमडीएमए क्या है?
एमडीएमए, जिसे एक्स्टसी या मौली के नाम से भी जाना जाता है, एक मनो-सक्रिय दवा है जिसका आमतौर पर मनोरंजन के लिए उपयोग किया जाता है। यह एक उत्तेजक और एंटैक्टोजेन है, जिसका अर्थ है कि यह ऊर्जा और सहानुभूति की भावनाओं को बढ़ा सकता है। एमडीएम का रईसों और अय्याशों द्वारा आयोजित रेव पार्टीज में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इस दवा की खोज चिकित्सा विज्ञान ने मानव हित के लिए किया था लेकिन 1980 से इसका उपयोग रेव पार्टी में किया जा रहा है। इस दवा को खाने वाला किसी के लेकर बेहद भावुक और संवेदनशील हो जाता है। ड्रग का असर आमतौर पर तीन से छह घंटे तक रहता है। अधिक मात्रा में इंसान के शरीर में एक बार में पहुंच जाए या फिर कई बार में जल्दी-जल्दी इसकी डोज इंसान को दी जाए, तो ये जानलेवा साबित हो सकता है। इसके साथ कई ड्रग्स का कॉम्बिनेशन भी खतरनाक माना जाता है।

तब चर्चा में आई ये एमडीएमए
सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पहले एमडीएमए का नाम अभिनेता सुशांत सिंह की जांच के दौरान सामने आया था। उस समय रिया चक्रवर्ती के एक वाट्सऐप चैट में इसका जिक्र किया गया था। सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने उन्हें 1.5 ग्राम एमडीएमए ड्रग देने की बात कबूल की थी। इसे ही सोनाली फोगाट की मौत की संभावित वजह माना जा रहा है। इससे पहले एमडीएमए का नाम सुशांत सिंह की जांच के दौरान सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed