फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner received threatening email for PM Narendra modi

पीएम मोदी की जान को खतरा, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिला धमकी भरा ई-मेल

Sat, 13 Oct 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Commissioner received threatening email for PM Narendra modi
PM Narendra Modi

दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस कमिश्नर को धमकी भरा ई-मेल आया है। इसमें प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन व खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक लाइन का धमकी भरा ईमेल मिला है। इस में मेल में पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। कहा जा रहा है कि यह किसी असम के शख्स ने भेजा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का कहना है ऐसा कोई मेल उनकी जानकारी में नहीं है, किसी मेल या लेटर पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्पेशल सेल के कमिश्नर ने बताया कि कई बार ऐसे मेल, कॉल आते हैं कि किसी को मार देंगे या बम है, लेकिन वो फर्जी जानकारी होती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसा होता है लेकिन पीएम को धमकी भरा मेल मिला है या नहीं इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खूफिया सूत्रों का कहना है कि ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नवंबर 2019 में पीएम को मारने की धमकी दी गई है। ईमेल में एक दिन का भी जिक्र किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीमें ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हैं। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार ईमेल उत्तर पूर्व के एक राज्य से आने का संकेत मिला। खुफिया एजेंसियो ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। इसके पहले नक्सली लीडरों के लैपटाप में मिली थी पीएम को मारने की साजिश।

पहले भी मिली है धमकी

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने गोवा में एक गुमनाम पत्र भेजकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने रामवीर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था, जिसने मथुरा में होने वाली एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘रासायनिक हमले’’ की धमकी देने और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में फोन करने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जो सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था, उसका नाम काशीनाथ मंडल था। पुलिस ने उसे 27 जुलाई 2018 को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed