फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police commissioner amulya patnaik says we have sufficient force

दिल्ली हिंसा : पुलिस आयुक्त ने कहा- हमारे पास पर्याप्त बल मौजूद, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 25 Feb 2020 08:34 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 25 Feb 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
delhi police commissioner amulya patnaik says we have sufficient force
पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक। - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस कमिश्नर, अमूल्य पटनायक ने दिल्ली की हिंसा पर कहा कि कुछ समाचार एजेंसियों ने खबर चलाई है कि दिल्ली पुलिस को गृह मंत्रालय से पर्याप्त बल नहीं मिला है, यह जानकारी गलत है। गृह मंत्रालय लगातार हमारा समर्थन कर रही है और हमारे पास पर्याप्त बल हैं। दिल्ली पुलिस इससे पूरी तरह इनकार करती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल, सीएपीएफ और वरिष्ठ अधिकारी उत्तर पूर्व जिले में तैनात हैं। जिले के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू है।
विज्ञापन


पहले दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को बताया कि पर्याप्त बल न होने के कारण हिंसा पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने मंगलवार को मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सोमवार को हुई हिंसा पर जवानों की कमी के चलते तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसके कारण हालात ज्यादा बिगड़ गए। इसके साथ ही पटनायक ने कहा कि हिंसा ग्रस्त इलाकों में पुलिस की सशस्त्र बटालियन (एक हजार जवानों) को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि देर शाम पटनायक ने पुलिस बल की कमी की बात को नकारते हुए कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 35 कंपनियां मुहैया कराई गई हैं, इनमें से 20 कंपनियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर पिछले तीन दिनों में दिल्ली की सुरक्षा में तैनात किया गया है। 


अमन कमेटियों के साथ बैठकें

उत्तर-पूर्वी जिले के साथ ही पुलिस ने पूरी दिल्ली में अमन कमेटियों, धार्मिक लोगों और इलाके के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस दौरान नागरिकों से इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पश्चिमी जिले, द्वारका, दक्षिण-पश्चिमी जिले समेत कई जिलों में अमन कमेटियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठकें की हैं। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने इसके लिए सभी जिला प्रमुखों को आदेश दिया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अमन कमेटियों को ज्यादा सक्रिय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed