फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Umar Khalid News in Hindi: Delhi police claims umar khalid confess delhi riots were very well pre planned retrieve 40 gb data regarding riot from khalid mobile

Umar Khalid News: पुलिस का दावा - उमर खालिद ने कबूला सुनियोजित थे दिल्ली के दंगे, मोबाइल से मिला 40 जीबी डेटा

Wed, 16 Sep 2020 02:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Sep 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Umar Khalid News in Hindi: Delhi police claims umar khalid confess delhi riots were very well pre planned retrieve 40 gb data regarding riot from khalid mobile
उमर खालिद

Umar Khalid: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी। दंगों की साजिश बहुत सुनियोजित तरीके से रची गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए उमर खालिद से पूछताछ में ये बात सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस ने उमर खालिद के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट मंगा ली है और उसका विश्लेषण कर रही है। उमर खालिद के मोबाइल से 40 जीबी डेटा दंगों से संबंधित मिला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को दिल्ली में दंगों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने उमर खालिद को दस दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पुलिस को जांच में पता लगा है कि उमर खालिद दिसंबर 2019 से ही सीएए व एनआरसी के विरोध में दंगों की साजिश रचने में जुट गया था। लोगों को उसका समर्थन मिला तो उसका हौसला बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच में ये भी पता लगा है कि उमर खालिद ने पूर्वी दिल्ली में कई धरना स्थलों पर भड़काऊ भाषण दिया था। उससे प्रदर्शनकारी इसके उकसावे में आ गए थे। उमर खालिद कई व्हाट्स एप ग्रुप से भी जुड़ा हुआ था। वह ग्रुप के माध्यम से दंगों की भूमिका तैयार कर रहा था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में जो पूरक आरोपपत्र तैयार किया है, उनमें पिंजरा तोड़ की सदस्यों ने उमर खालिद की साजिश के बारे में काफी खुलासा किया है। पुलिस ने पूरक आरोपपत्र में कहा है कि उमर खालिद व राहुल राय के कहने पर ऐसी जगहों को धरना-प्रर्दशनों के लिए चुना गया, जहां लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है।

ऐसे हालत पैदा कर दिए गए थे कि आम लोगों में टकराव हो और दंगे भड़क जाएं। उमर खालिद के कहने पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा धरना स्थलों पर एकत्रित किया गया था, ताकि पुलिस बल का प्रयोग न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed