फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police caught accused who was absconding for eight years

आठ साल बाद बुलाके चढ़ा हत्थे: 17 और 12 साल पुराने दो मामले में भगोड़ा है घोषित, ऐसे पुलिस की खत्म हुई तलाश

Sun, 28 Aug 2022 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Aug 2022 10:42 PM IST
सार

पुलिस को सूचना थी कि आरोपी मिंटो रोड पर गुरु नानक अस्पताल के पास आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एसीपी राकेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सुनील कुमार व अन्यों की टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Police caught accused who was absconding for eight years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आठ सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रयागराज, यूपी निवासी राम सिंह उर्फ बुलाके के रूप में हुई है। राम सिंह पिछले आठ सालों से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। 17 और 12 साल पुराने दो मामलों में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी अवैध शराब के धंधे में शामिल रहा भगोड़ा आरोपी राम सिंह उर्फ बुलाके मिंटो रोड के पास गुरु नानक अस्पताल के पास आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एसीपी राकेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सुनील कुमार व अन्यों की टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 27 फरवरी 2010 को उसके खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर रिहा होने के बाद वह कभी कोर्ट की कार्रवाई में शामिल नहीं हुआ। पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शकरपुर थाने का घोषित बदमाश था। वर्ष 2014 से वह लगातार फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed