फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police caught 11 people going to Bihar via ambulance without permit

दिल्ली: एंबुलेंस से बिहार जाने की थी तैयारी, जांच में पकड़े गए चालक समेत 11 लोग

Wed, 06 May 2020 07:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 May 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi police caught 11 people going to Bihar via ambulance without permit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार देर रात एंबुलेंस से बिहार जाने का प्रयास कर रहे 11 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें एंबुलेंस का चालक भी शामिल है। पुलिस चालक के खिलाफ कोरोना संक्रमण को फैलाने और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस राजधानी के सभी बॉर्डर पर तैनात है और वाहनों की तलाशी ले रही है। न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस चिल्ला स्पोर्ट कांप्लेक्स स्थित चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच करती है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात ढाई बजे चेक पोस्ट पर तैनात सिपाही विष्णु ने एक एंबुलेंस को रोका। चालक ने पुलिस को बताया कि वह मरीज को लेकर बिहार जा रहा है, लेकिन किसी के पास इससे संबंधित अनुमति पत्र नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन में पाया कि एंबुलेंस में चालक की बगल वाली सीट पर एक आदमी बैठा है, जबकि पीछे नौ लोग बिना सामाजिक दूरी बनाकर एक दूसरे से चिपके हुए बैठे हैं। किसी ने भी मास्क नहीं पहना था। 


सिपाही ने तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों ने एंबुलेंस को जब्त कर चालक विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस में मौजूद लोगों को शेल्टर होम भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed