Delhi: चोरी के वाहन खरीदकर दक्षिण भारत में खपाने वाला साथी समेत गिरफ्तार, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर
आरोपी दिल्ली व पश्चिमी यूपी के वाहन चोरों से 1000 से ज्यादा चोरी के वाहन खरीदकर दक्षिण भारत में खपा चुका है। इनके पास से चोरी की छह कारें, 16 एटीएम बैंक कार्ड और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने चोरी के वाहन खरीदने वाले बप्पा घोष उर्फ सोनू घोष को मेरठ के शातिर वाहन चोर मो. साजिद के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही दिल्ली से चोरी के वाहन दक्षिण भारत ले जाने वाले छह ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली व पश्चिमी यूपी के वाहन चोरों से 1000 से ज्यादा चोरी के वाहन खरीदकर दक्षिण भारत में खपा चुका है। इनके पास से चोरी की छह कारें, 16 एटीएम बैंक कार्ड और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि थाना-मैलारदेवपल्ली जिला रंगा रेड्डी तेलंगाना से 10 अगस्त, 23 को सूचना मिली थी कि आरोपी मकान नंबर 82 हिल स्ट्रीट बेगम ब्रिज, मेरठ, यूपी निवासी समीर अहमद पुत्र स्व. वकार अहमद, पश्चिम बंगाल निवासी अशबुल मंडल पुत्र अजीबर मंडल, तेलंगाना निवासी मक्की-उर-रहमान पुत्र शकील यूआर रहमान और रंगा रेड्डी समेत छह ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से कुल 11 चोरी की गाडिय़ाँ बरामद की गईं। इस मामले की जांच के लिए एएटीएस प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर की देखरेख में एसआई विनोद, एसआई राजबीर, एएसआई शरवन व एएसआई धीर सिंह की टीम गठित की गई। इस टीम को हैदराबाद भेजा गया। इनको दिल्ली लाया गया। इनको अमर कॉलोनी थाने के मामले में गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में गिरोह के सरगना बप्पा घोष उर्फ सोनू घोष के बारे में पता चला।
आरोपी अशबुल मंडल ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसका साथी मेरठ निवासी समीर अहमद दिल्ली एनसीआर से चोरी किए गए वाहनों को हैदराबाद में सप्लाई करते थे। बप्पा उसे एक वाहन को पहुंचाने के पांच हजार रुपये देता था। वह उसे वाहन की डिलीवरी लेने के लिए हैदराबाद फ्लाइट से भेजता था। इसके बाद इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर की टीम ने बप्पा घोष को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 84 सदरगंज बाजार, मेरठ, यूपी निवासी मो. साजिद को गिरफ्तार किया गया।
पश्चिमी यूपी के लिए वाहन खरीदता था
आरोपी बप्पा घोष उर्फ सोनू घोष ने खुलासा किया कि वह यूपी के मेरठ, मुरादबाद और बुलंदशहर में रहने वाले लोगों से 1000 से अधिक चोरी के वाहन खरीद चुका है। ये सभी यूपी के मेरठ और आसपास के इलाके से चुराए गए हैं।
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बदल देता था पहचान
बप्पा घोष ने शुरू में चोरी की कारें खरीदनी शुरू कीं और ऑटो लिफ्टरों के अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य बन गया। चोरी के वाहन की पहचान बार-बार बदलने के लिए वह अपनी कार में कई अन्य नंबर प्लेट रखता था। वह पहले भी चोरी के एक मामले में शामिल रहा है। इसके बाद वह अपने कॉमन दोस्तों के माध्यम से हैदराबाद में रहने वाले परिपूर्ण चारी के संपर्क में आया और हैदराबाद, बेंगलुरु, राजमंड्री आंध्र प्रदेश स्थित रिसीवरों को चोरी के वाहनों को बेचने लगा।